रेलवे स्टेशनों पर राहत देगी ‘दवादोस्त’ सुविधा
लखनऊ। महाकुंभ के दौरान प्रयाग आने जाने वाले पर्यटकों तथा रेल यात्रियों के स्वास्थ्य की रक्षा एवं उचित देखभाल के लिए प्रतिबद्ध उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा एक नई पहल की गई है। इसके तहत मंडल के प्रयाग जं. व प्रयागराज संगम स्टेशनों पर दवादोस्त दवा की दुकानें शुरू करायी गई हैं। इन दुकानों पर आवश्यक दवाएं 80 फीसद तक की रियायती दरों पर उपलब्ध होंगी।
सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि किसी भी रेलयात्री या तीर्थयात्री की बीमारी की दशा में ये दुकानें अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगी, क्योंकि बीमारी की स्थिति में यात्रियों को कही और नहीं जाना पड़ेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
