एसपी कार्यालय की छत से सिपाही ने लगाई छलांग, हालत गंभीर
अधिकारियों से मुलाकात के लिए पहुंचे थे सिपाही अंकित देशवाल
छत से छलांग लगाने के बाद अस्पताल में भर्ती
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जनपद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिपाही ने कार्यालय की छत से छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सिपाही अंकित देशवाल गुरुवार की सुबह अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने कार्यालय की छत पर पहुंचकर छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा घायल सिपाही को तत्काल अस्पताल भिजवाया।
बताया जा रहा है कि हाल ही में सिपाही अंकित देशवाल की तैनाती पुलिस लाइन में की गई थी। हालांकि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्हाेंने बताया कि सिपाही के इस कदम के पीछे क्या कारण रहा, इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल घायल सिपाही का अस्पताल में उपचार जारी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
