जीतीपुर हत्याकांड में डीआईजजी से मिलकर कांग्रेसियों ने की त्वरित कार्यवाही की मांग
बस्ती - जमीनी विवाद में पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर लालापुरवा में 12 साल की नाबालिग की हत्या से जनपद में आक्रोश कायम है। इस संदर्भ में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल डीआईजी से मिला। घटना की पूरी जानकारी देते हुये स्थानीय पुलिस की भूमिका और जनपद में बढ़ रहे गंभीर अपराधों पर सवाल उठाया। पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा प्रकरण को डीआईजी ने गंभीरता से लिया और जिम्मेदारों पर कार्यवाही का आश्वासन भी दिया।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा जनपद में कानून व्यवस्था सबसे निचले स्तर पर पहुंची है। पुलिस कप्तान जिले में कानून व्यवस्था कायम रखने में अक्षम साबित हो रहे हैं। शासन को तुरन्त इसे सज्ञान लेना चाहिये और व्यापक जनहित को देखते हुये जिम्मेदार पुलिस अफसरों को हटा देना चाहिये। एक दशक पूर्व शांतपर्ण जिलों में जाना जाने वाला बस्ती जिला इस वक्त मंडल नही बल्कि पूर्वांचल में अपराध को लेकर नम्बर एक पर है।
पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा पुलिस अफसरों को जनाक्रोश और जनभावनाओं का ख्याल करके निकम्मे अफसरों को हटाना होगा और आपराधिक मामलों में त्वरित कार्यवाही करनी होगी। जनपद में अपराध चरम पर है, अनेक मामलों के खुलासे नही हुये हैं। सम्बन्धित स्टेशन अफसरों को हटाकर दूसरों को मौका देना होगा। जीतीपुर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिसिया लापरवाही सर्वविदित है। घटनास्थल या घायलों से मिलने जिला अस्पताल पुलिस कप्तान का न पहुंचना बड़ी लापरवाही व संवेदनहीनता को रेखांकित करता है।
About The Author

टिप्पणियां