अयोध्या में चढ़ावे में चंदा चोरी तथा पेपर लीक पर संसद सत्र में सरकार को घेरेगी कांग्रेस-प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने मोदी सरकार पर असफलताओं को लेकर बोला हमला

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने संसद के मानसून सत्र में विपक्ष की ओर से अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावे में हुई चंदा चोरी तथा नीट सहित विभिन्न परीक्षाओं में हुए पेपर लीक व पेट्रोल में एथनाॅल को चर्चा के लिए अहम मुद्दे का एलान किया है। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों भगवान श्रीराम के भक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर का चन्दा ही नहीं चुराया गया है बल्कि जनता के विश्वास और आस्था पर भी डाका डाला गया है।

उन्होंने कहा कि यह एक गम्भीर और अक्षम्य अपराध है। वहीं सांसद प्रमोद तिवारी ने संसद सत्र में नीट सहित तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक पर भी विपक्ष की ओर से सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित कराने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि नीट जैसे तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होना महज इत्तेफाक नहीं था, बल्कि भारतीय जनतापार्टी ने जान बूझकर एक सुनियोजित ढंग से पेपर लीक कराया है। वहीं राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने पेट्रोल में एथनाॅल मिलाया जा रहा है, जबकि देश में उसके लायक वाहनों के इंजन नहीं है। उन्होंने कहा कि एथनाॅल युक्त पेट्रोल से वाहनों के इंजन खराब हो रहे है। सांसद प्रमोद तिवारी के मुताबिक यह मिलावट केन्द्र की मोदी सरकार के द्वारा साजिशन पैसा कमाने के लिये किया जा रहा है। वहीं उन्होंने मणिपुर में फिर से हिंसा भड़कने और किसानों के फसल उत्पादन को लेकर हो रही अव्यवस्था एवं महंगाई तथा बेरोजगारी पर भी संसद सत्र में मोदी सरकार की घेराबंदी का एलान किया। सांसद प्रमोद तिवारी का बयान रविवार को यहां मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है।

जवाहर भवन के चौथी मंजिल मेें लगी आग, धुआं उठता देख परिसर में मचा हड़कंप  ये खबर भी पढ़े : जवाहर भवन के चौथी मंजिल मेें लगी आग, धुआं उठता देख परिसर में मचा हड़कंप 

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

जंतर-मंतर पर फिर जुटे प्रदर्शनकारी, CJP का आंदोलन तेज, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर, कई FIR दर्ज

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन के दौरान घायल हुए समर्थकों से माफी मांगते हुए कहा कि आंदोलन जारी रहेगा...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
जंतर-मंतर पर फिर जुटे प्रदर्शनकारी, CJP का आंदोलन तेज, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर, कई FIR दर्ज

lSIS भर्ती और फंडिंग नेटवर्क मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु के 8 ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस के लिए भर्ती और फंडिंग से जुड़े धनशोधन मामले में...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
lSIS भर्ती और फंडिंग नेटवर्क मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु के 8 ठिकानों पर छापेमारी

घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

सोनम वांगचुक मामला: 'अस्पताल कानून-प्रवर्तन एजेंसियों का विस्तार बनता दिख रहा'

नई दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल और वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
सोनम वांगचुक मामला: 'अस्पताल कानून-प्रवर्तन एजेंसियों का विस्तार बनता दिख रहा'

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार दबाव में, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मामूली गिरावट के साथ कारोबार होता...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार दबाव में, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

उत्तर प्रदेश

बिजली ट्रांसफार्मर से टकराकर नाले में गिरा अनियंत्रित ट्राला , शरीर मे सरिया घुसने से चालक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला के पास आज सुबह 6 बजे के करीब एक...
उत्तर प्रदेश 
बिजली ट्रांसफार्मर से टकराकर नाले में गिरा अनियंत्रित ट्राला , शरीर मे सरिया घुसने से चालक की मौत

फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में दबंगो ने पीटपीट कर युवक की हत्या कर दी।...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

प्रयागराज। पारंपरिक कुम्हारी कला को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड लगातार कार्य...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री