प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद तिवारी पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में बने सदस्य
प्रतापगढ़। प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद तिवारी को भारत सरकार पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली भारत सरकार द्वारा पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ में सशक्त समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। राजेंद्र प्रसाद तिवारी पूर्व में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली में साधारण सभा एवं गवर्निंग बॉडी के सम्मानित सदस्य रह चुके हैं। नीति आयोग नई दिल्ली के हॉर्टिकल्चर के सलाहकार हैं एग्री विसनन के राष्ट्रीय सलाहकार है इसके अलावा प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद तिवारी जी कुल भास्कर पीजी कॉलेज प्रयागराज में उद्यान विज्ञान विभाग के प्रोफेसर हैं आपका मूल निवास जनपद प्रतापगढ़ के ईदिलपुर तहसील लालगंज क्षेत्र पड़ता हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।
