एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने लालबाग रिकाॅर्ड रूम का किया निरीक्षण
सरोजिनी नायडू पार्क के पास शिफ्ट होगा विहित प्राधिकारी न्यायालय
लखनऊ। गुरुवार एलडीए वीसी ने रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण कर लिया। निरीक्षण के दौरान वीसी प्रथमेश कुमार ने उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किया। जिसमें कनिष्ठ लिपिक विनय कुमार की उपस्थिति नहीं पायी गयी। सम्बंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त कर्मचारी बिना किसी सूचना के कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहा है। इस पर वीसी ने कनिष्ठ लिपिक विनय कुमार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित करने के निर्देश दिये।
एलडीए के लालबाग स्थित रिकाॅर्ड रूम में रखे पुराने चालान, भुगतान का विवरण, वेतन विपत्र, पुरानी सी0वी0 की फाइलें ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट होंगी। जिससे जरूरत पड़ने पर भुगतान का सत्यापन एक क्लिक में किया जा सकेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने गुरूवार को रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करके अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिये। एलडीए द्वारा संपत्ति, मानचित्र, नजूल आदि की पुरानी फाइलों के डिजिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।
उपाध्यक्ष ने मेसर्स पी0सी0एस0 मैनेजमेंट के प्रतिनिधि को निर्देश दिये कि वित्त एवं लेखा अनुभाग की फाइलों की स्कैनिंग के साथ-साथ पूरा रिकॉर्ड प्राधिकरण के पोर्टल पर अपडेट किया जाए। निरीक्षण में पाया गया कि अधिकांश रिकॉर्ड प्राधिकरण के गोमती नगर स्थित नवीन भवन में शिफ्ट किया जा चुका है और कई कमरे पूरी तरह खाली हो गये हैं। इस पर उपाध्यक्ष ने खाली हो चुके कमरों की नंबरिंग कराने के निर्देश दिये, जिससे कि इन्हें मांग अनुसार आवंटित किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान वीसी प्रथमेश कुमार ने उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किया। जिसमें कनिष्ठ लिपिक विनय कुमार की उपस्थिति नहीं पायी गयी। सम्बंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त कर्मचारी बिना किसी सूचना के कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहा है। इस पर वीसी ने कनिष्ठ लिपिक विनय कुमार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित करने के निर्देश दिये।
नये भवन में शिफ्ट होगा विहित न्यायालय हजरतगंज में सरोजिनी नायडू पार्क के पास एलडीए का नया विहित प्राधिकारी न्यायालय बन रहा है। उपाध्यक्ष ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करके जुलाई, 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये, जिससे कि न्यायालय शिफ्ट करने की कार्रवाई शीघ्र करायी जा सके। उन्होंने बताया कि 11,300 वर्ग फीट भूमि पर भवन का निर्माण कराया जा रहा है। यह बिल्डिंग तीन मंजिल की होगी, जिसमें स्टिल्ट पार्किंग दी जाएगी।
रिवर फ्रंट से जुड़ा उर्मिला वन कुकरैल नदी के किनारे विकसित किये जा रहे उर्मिला वन का भी उपाध्यक्ष ने निरीक्षण किया। यहां उर्मिला वन से रिवर फ्रंट को जोड़ने के लिए अप्रोच रोड बनायी जा रही है, जिसका कार्य लगभग पूरा हो गया है। उपाध्यक्ष ने ग्रीन काॅरिडोर के नीचे रिक्त भूमि पर पार्किंग बनाने के निर्देश दिये, जिसे कि यहां घूमने आने वाले लोग अपने वाहन खड़े कर सकेंगे। इस क्रम में उन्होंने गोमती नगर विस्तार में ग्वारी फ्लाईओवर के नीचे निर्मित स्पोर्ट्स एरिना का निरीक्षण करके सुविधा संचालित करने के निर्देश दिये।
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।