गोमती नगर विस्तार में 20 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा कम्यूनिटी सेंटर

सरस्वती अपार्टमेंट के पास 2900 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनेगी तीन मंजिला बिल्डिंग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कम्यूनिटी सेंटर में हाॅल, स्वीमिंग पूल, जिम, कैफेटेरिया, योगा सेंटर आदि की सुविधा होगी

लखनऊगोमती नगर विस्तार में रिवर व्यू अपार्टमेंट के आवंटियों के लिए बनने वाला कम्यूनिटी सेंटर आलीशान होगा। इसमें कम्यूनिटी हाॅल, डाइनिंग एरिया, जिम, कैफेटेरिया, योगा सेंटर व स्वीमिंग पूल आदि की सुविधा होगी। इसके निर्माण में लगभग 20 करोड़ रूपये की लागत आएगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पीपीपी मोड पर कम्यूनिटी सेंटर के निर्माण के लिए आर0एफ0पी0 आमंत्रित करने के निर्देश दिये हैं।
 
IMG-20260421-WA0027 
एलडीए के मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-4 में सरस्वती अपार्टमेंट के पास लगभग 2900 वर्गमीटर क्षेत्रफल में कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। यह कम्यूनिटी सेंटर तीन मंजिल का होगा, जिसमें बेसमेंट पार्किंग की सुविधा होगी। यहां कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मल्टीपर्पज हॉल व लॉन के साथ ही किचन, डाइनिंग एरिया, 08 कमरे व 02 सुइट होंगे। इसके अलावा इन्डोर गेम्स, जिम, योगा सेंटर, कैफेटेरिया व स्वीमिंग पूल की भी सुविधा होगी। कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण लगभग 20 करोड़ रूपये की लागत किया जाएगा।
 
बिल्डिंग के रूफ टाॅप पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे विद्युत व्यय भार नियंत्रित रहेगा। मुख्य अभियंता ने बताया कि बिल्डिंग की डिजाइन काफी आकर्षक होगी। उपाध्यक्ष महोदय के समक्ष परियोजना का प्रेजेन्टेशन दिया गया, जिसमें उपाध्यक्ष ने पीपीपी मोड पर कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण कराने के निर्देश दिये हैं। इसके निर्माण के लिए जल्द ही आर0एफ0पी0 आमंत्रित की जाएगी। 
 
निर्माण पूर्ण होने के बाद कम्यूनिटी सेंटर के संचालन के लिए समिति गठित की जाएगी, जिसमें गोमती नगर महाकल्याण समिति के पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य नगर नियोजक के0के0 गौतम, अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा व अधिशासी अभियंता अजीत सिंह समेत अन्य अधिकारी व अभियंता गण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पत्रकार दिलीप सिन्हा की मृत्यु का मामला पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर

लखनऊ। वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार दिलीप सिन्हा की यूपीएसआरटीसी बस से हुई मृत्यु के मामले को अब राष्ट्रीय स्तर...
उत्तर प्रदेश 
पत्रकार दिलीप सिन्हा की मृत्यु का मामला पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर

बूथ ही चुनाव का असली कुरुक्षेत्र : सीएम योगी

गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री
बूथ ही चुनाव का असली कुरुक्षेत्र : सीएम योगी

असम बाढ़ की मार: टूटे बांध पर रह रहा किसान बोला-‘मैं 10 साल पीछे चला गया’

किसानों की जमीन, जानवर, घरेलू सामान से लेकर सब कुछ बह गया जोरहाट (असम)। उपरी असम के जोरहाट जिलांतर्गत टियक...
राष्ट्रीय 
असम बाढ़ की मार: टूटे बांध पर रह रहा किसान बोला-‘मैं 10 साल पीछे चला गया’

राहुल गांधी ने आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने का किया प्रयास: डिप्टी सीएम 

उप मुख्यमंत्री बोले राहुल गांधी का यह रवैया लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस...
छत्तीसगढ़ 
राहुल गांधी ने आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने का किया प्रयास: डिप्टी सीएम 

उत्तर प्रदेश

पत्रकार दिलीप सिन्हा की मृत्यु का मामला पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर

लखनऊ। वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार दिलीप सिन्हा की यूपीएसआरटीसी बस से हुई मृत्यु के मामले को अब राष्ट्रीय स्तर...
उत्तर प्रदेश 
पत्रकार दिलीप सिन्हा की मृत्यु का मामला पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर

चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

4 साल पहले की वैकेंसी लखनऊ। मंगलवार को सुबह 9 बजे ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती (2022) के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

 कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़हरा...
उत्तर प्रदेश 
 कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे