साथियों ने सराहा,आईपीएस अधिकारियों की उखड़ने लगी सांसे !

हमेशा की तरह उच्चाधिकारियों ने पुलिस रूल्स और मैनुअल का दिया हवाला 

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

पीड़ित सिपाही पर कार्रवाई होना तय,जांच शुरू  
सिपाही ने दूसरा वीडियो जारी कर कहा आरोपियों को ही सौंपी जांच  

लखनऊ। गुरूवार सोशल मीडिया पर लखनऊ पुलिस पर भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाते हुए सिपाही ने एक वीडियो जारी किया था। यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। विपक्षी पार्टी ने भी सरकार को आड़े हाथ ले लिया। वहीं इस वीडियो को लेकर सिपाही और दारोगा रैंक के कर्मचारियों ने सिपाही को जमकर सराहा है। वीडियो सामने आने के बाद लखनऊ पुलिस ने जांच एडीसीपी लाइंस को सौंप दी।

बलरामपुर जिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर एक मरीज से वसूल रहे 40 हजार ! ये खबर भी पढ़े : बलरामपुर जिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर एक मरीज से वसूल रहे 40 हजार !

वहीं इस मामले में सिपाही ने दूसरा वीडियो जारी कर कहा कि जिस पर आरोप है,उसे ही जांच दी गई। इस दूसरे वीडियो के बाद उच्च अधिकारियों की मानो सांसे उखड़ने लगी हों। दूसरा वीडियो सामने आने के बाद लखनऊ पुलिस ने सिपाही को रूल्स और मैनुअल्स की चेतावनी दे डाली है। चर्चा चल रही है कि निष्पक्ष जांच तो शायद ही होगी पहले सिपाही पर गाज गिरेगी। 

गौरतलब है कि गुरूवार वीडियो जारी करते हुए कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया था कि रिजर्व पुलिस लाइन में ड्यूटी लगाने के नाम पर पुलिसकर्मियों से हर महीने अवैध वसूली की जाती है। गार्ड कमांडर के माध्यम से सिपाहियों और दीवानों से करीब दो हजार रुपए प्रति माह लिए जाते हैं। कहा था कि पुलिस विभाग को काले अंग्रेज चला रहे हैं। गणना प्रभारी, आरआई और अन्य अधिकारी इस व्यवस्था में शामिल हैं। वसूली की रकम नीचे से ऊपर तक अधिकारियों तक पहुंचाई जाती है।

कांस्टेबल ने दावा किया कि लखनऊ कमिश्नरेट में एक डेटा सेक्शन में 110 से 120 गार्ड तैनात हैं, जहां 500 से 550 ड्यूटी लगाई जाती हैं। आरोप है कि करीब 400 पुलिसकर्मियों से हर महीने दो-दो हजार रुपए वसूले जाते हैं, जिससे लगभग 8 लाख रुपये की उगाही होती है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी वसूली कई अन्य जगहों पर भी की जा रही है। वीडियो में कांस्टेबल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे मामले में हस्तक्षेप करने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के भीतर से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है, इसलिए सरकार को सीधे कार्रवाई करनी चाहिए।

जिसके बाद लखनऊ पुलिस का बयान आया था कि इस मामले को संज्ञान लेते हुए लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। पुलिस कमिश्नरेट ने सफाई देते हुए कहा है कि ड्यूटी लगाने के लिए निर्धारित एसओपी का पालन किया जाता है,जिसकी मॉनिटरिंग राजपत्रित अधिकारी करते हैं। पूरे मामले की जांच एडीसीपी पुलिस लाइन को सौंपी गई है। वहीं शुक्रवार सिपाही ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि जिन अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं वही इस मामले की जांच भी कर रहे हैं। 

पुलिस ने रूल्स और मैनुअल्स का दिया हवाला 

इस मामले में लखनऊ पुलिस ने पुलिस रूल्स एन्ड मैनुअल्स का हवाला देते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत प्रत्येक पुलिसकर्मी की शिकायतों के निवारण हेतु विभाग में एक सुस्थापित एवं प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र विद्यमान है। विभिन्न स्तरों पर की गई किसी भी शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लिया जाता है। प्रस्तुत प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रारम्भ कर दी गई है एवं जांच की निष्पक्षता को बनाए रखने हेतु पुलिस लाइन का पर्यवेक्षण करने वाले अधिकारियों से पृथक अधिकारियों को जांच सुपुर्द की गई है। साथ ही, उत्तर प्रदेश पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी के अंतर्गत समस्त पुलिसकर्मियों को विभागीय मामलों को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से स्पष्टतः निषिद्ध किया गया है। शिकायत के लिए विभागीय चैनल उपलब्ध हैं - सोशल मीडिया उसका माध्यम नहीं है। इस संबंध में भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस एक अनुशासित बल है तथा विभागीय नियमों एवं मर्यादाओं का पालन सभी स्तरों पर समान रूप से अपेक्षित है। 

 

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

बदायूं एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित बदमाश ढेर, हथियार और जेवर बरामद

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बुधवार देर रात को सिविल लाइन थाना पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित बदमाश ढेर, हथियार और जेवर बरामद

विंबलडन 2026: जोकोविच ने सितसिपास को सीधे सेटों में हराया, तीसरे दौर में बनाई जगह

लंदन। सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच ने बुधवार को विंबलडन 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरे दौर...
खेल 
विंबलडन 2026: जोकोविच ने सितसिपास को सीधे सेटों में हराया, तीसरे दौर में बनाई जगह

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज, आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। बुधवार को यह सागर और भोपाल संभाग के कई जिलों...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज, आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

फीफा विश्व कप: टिलेमांस के दो गोल से बेल्जियम ने सेनेगल को हराया, अंतिम-16 में बनाई जगह

सिएटल। यूरी टिलेमांस के दो गोलों की बदौलत बेल्जियम ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में बुधवार...
खेल 
फीफा विश्व कप: टिलेमांस के दो गोल से बेल्जियम ने सेनेगल को हराया, अंतिम-16 में बनाई जगह

मध्य प्रदेश: शुरू हुआ 'वीबी जी-राम' मिशन, ग्रामीण रोजगार और आजीविका को मिलेगी नई रफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन तथा टिकाऊ ग्रामीण परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति प्रदान...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: शुरू हुआ 'वीबी जी-राम' मिशन, ग्रामीण रोजगार और आजीविका को मिलेगी नई रफ्तार

उत्तर प्रदेश

बदायूं एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित बदमाश ढेर, हथियार और जेवर बरामद

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बुधवार देर रात को सिविल लाइन थाना पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित बदमाश ढेर, हथियार और जेवर बरामद

इंसानियत खत्म लात मारती हुई महिला नर्स

लात मारती हुई महिला नर्स:आज के जमाने में फोन के बिना वाली जिंदगी शायद ही कोई सोच सकता है। फोन...
उत्तर प्रदेश  विचार मित्र 
इंसानियत खत्म लात मारती हुई महिला नर्स

जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन : कुलवंत सिंह कालरा

कानपुर। समाजवादी पार्टी जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रही है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन : कुलवंत सिंह कालरा

रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में गूंजा ‘पढ़े बेटी, बढ़े बेटी’ का संदेश

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग में “पढ़े बेटी, बढ़े बेटी” एवं...
उत्तर प्रदेश 
रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में गूंजा ‘पढ़े बेटी, बढ़े बेटी’ का संदेश