होमगार्ड भर्ती और कानून-व्यवस्था पर CM योगी की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
लखनऊ । योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश के कई अहम मुद्दों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों पर खास जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और सुरक्षित होनी चाहिए। किसी भी तरह की गड़बड़ी या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि गर्मी में परीक्षार्थियों को परेशानी न हो।
बैठक में कानून-व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी तरह के जातीय तनाव को समय रहते रोकने के निर्देश दिए।
ये खबर भी पढ़े : उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 पुलिसकर्मियों को कॉप आफ द मंथ चुनकर प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानितइसके अलावा स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए शिविर लगाने और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
