घर में खेलते समय करंट की चपेट में आया बच्चा, परिवार में पसरा मातम
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार सुबह फर्राटा पंखे की केबल पकड़ने से मासूम बच्चे की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
असोथर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मजरे रिठवां गांव निवासी संदीप कुमार का पुत्र राघवेंद्र सिंह (03) आज सुबह करीब सात बजे घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसने कमरे में चल रहे फर्राटा पंखे की केबल पकड़ ली।
केबल में करंट उतर रहा था, जिसकी चपेट में आने से मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन उसे बचाने पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से घर में चीख-पुकार मच गई।
मां शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि मामले की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर उचित आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
