68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंत्री अनिल राजभर को सौंपा ज्ञापन

OBC अभ्यर्थियों ने 5% अंकों की छूट देने और संशोधित परिणाम जारी करने की मांग की

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट भी सौंपी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 में शामिल अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को श्रम एवं सेवायोजन तथा समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाक़ात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

अभ्यर्थियों ने उनसे मांग करते हुए कहा की राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ की संस्तुति के अनुसार, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 68,500 शिक्षकों की भर्ती परीक्षा के उत्तीर्णांक में 05 प्रतिशत की छूट देते हुए पूर्णांक 150 में 60 अंक अर्थात 40 प्रतिशत पर परिणाम संशोधित करा कर नई सूची जारी करें। अभ्यर्थियों ने ज्ञापन के साथ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट भी सौंपी।

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर ये खबर भी पढ़े : गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

मंत्री अनिल राजभर ने इस प्रकरण पर मुख्यमंत्री से वार्ता कर सकारात्मक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन अभ्यर्थियों को दिया है। मंत्री ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दलितों पिछड़ों के साथ है।

अभ्यर्थी तूफान सिंह ने बताया कि 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती 2018 के संबंध में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को उत्तीर्णांक में 05 प्रतिशत की छूट प्रदान किए जाने एवं सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की संस्तुति की गई है। जिसमें ओबीसी अभ्यर्थियों के साथ-साथ दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिक स्वंय/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों आदि को भी लाभ मिलेगा।

ज्ञापन देने वालों में इस भर्ती का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी आशुतोष वर्मा, अखिल यादव और नवीन चौधरी शामिल रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

डीएम ने कछला स्थित गौशाला का किया औचक निरीक्षण

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ नगर पंचायत कछला स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने कछला स्थित गौशाला का किया औचक निरीक्षण

डीएम एसएसपी ने कछला घाट का किया स्थलीय निरीक्षण

बदायूं। श्रावण मास कांवड़ यात्रा के अंतर्गत कछला घाट के समीप अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के दृष्टिगत जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
डीएम एसएसपी ने कछला घाट का किया स्थलीय निरीक्षण

एक लोटा जल चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं भोलेनाथ

कल शिवरात्रि पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 एक लोटा जल चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं भोलेनाथ

वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में योजनाओं की दी जानकारी

बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं सहित नगर पंचायत कुवंरगांव में वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की...