जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ हुई सर्राफा कारोबारियों की बैठक

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद, कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सर्राफा कारोबारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, उपायुक्त राज्य कर ब्रजेश शेखर चौरसिया, असित कुमार सहित अन्य प्रशासनिक और कर विभाग के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहें। 
इस बैठक का मुख्य उद्दे्श्य देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करना तथा सोने के अत्यधिक आयात के कारण विदेशी मुद्रा भंडार पर आ रहे वैश्विक दबाव को कम करना था। जिलाधिकारी की उपस्थिति में व्यापारियों को विदेशी मुद्रा पर आये वैश्विक दबाव के विषय में विस्तार से समझाया गया। प्रशासन द्वारा यह अपेक्षा की गई  कि सभी व्यापारी देशहित को सर्वाेपरि रखते हुए स्वेच्छा से सोने व चांदी की बुलियन (ईंट व बिस्कुट) की खरीद-बिक्री को देश हित मे हतोत्साहित करेंगे।
जिलाधिकारी के इस आह्वान पर सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन एवं स्थानीय व्यापारियों द्वारा अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की गई। व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि युद्ध के कारण उपजी वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए वह देश की अर्थव्यवस्था को संबल देने के लिए सरकार का हर संभव सहयोग करेंगे। 
उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि फिरोजाबाद के स्थानीय बाजार में अधिकांश ग्राहक अपनी पुरानी ज्वैलरी देकर नई ज्वैलरी खरीदते हैं। यहां मुख्य रूप से बुलियन की खरीदारी का व्यापार नहीं किया जाता है। 
बैठक के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने फिरोजाबाद के समस्त नागरिकों, उपभोक्ताओं और प्रबुद्धजनों से राष्ट्र हित में अपील करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध व अन्य कारणों से वैश्विक परिस्थितिया संवेदनशील है। सोने के अत्यधिक आयात के कारण देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर भारी दबाव पड़ रहा है, जो सीधे तौर पर देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है। 
उन्होंने जनपद वासियों से आग्रह किया है ,कि जब तक अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जाती तब तक वह स्वेच्छा से सोने की अनावश्यक खरीदी और खपत को कम करेंगे। उन्होंने नागरिकों से यह भी कहा कि यदि बहुत आवश्यक हो, तो नई खरीदारी करने के बजाय अपनी पुरानी ज्वैलरी को हीरिसाइकिल या रूटेेशन में लाने का प्रयास करें। ताकि बाजार में सोने की नई मांग और आयात पर नियंत्रण लगाया जा सके।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्राफा व्यापारियों की स्थानीय समस्याओं व सुरक्षा संबंधी चिताओं को भी सुना और त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया, सभी उपस्थित व्यापारियों ने राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील के अनुसार ही कार्य किये जाने पर सर्वसम्मति व्यक्त की। 
बैठक के दौरान जनपद की सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं राजकुमार वर्मा, रामनरेश काका, संजय वर्मा, राजेन्द्र कुमार"रज्जो" पोरवाल ,गोविंद चौहान, कुवंर पाल सिंह, मदनलाल वर्मा, आशीष तोमर, विनय कुमार गोयल, पुष्पेंद्र चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा के 10-10 अध्यापकों एवं बच्चों को किया गया सम्मानित ये खबर भी पढ़े : बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा के 10-10 अध्यापकों एवं बच्चों को किया गया सम्मानित

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

980वीं श्रीराम कथा का भव्य समापन, हरिद्वार। परम पवित्र सप्तपुरी देवभूमि हरिद्वार की पुण्यधरा रामनाम के दिव्य रस, संतों की...
उत्तराखंड 
मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई

भारत ने भयानक भूकंप के बाद वेनेजुएला को भेजी मानवीय सहायता  नई दिल्ली। अपने मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशन...
राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

उत्तर प्रदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट

कश्मीरी माइग्रेंट और एनआरआई की हुई काउंसलिंग लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को बीटेक पाठ्यक्रम में...
उत्तर प्रदेश 
एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट