सुहागनगरी को जलभराव से मुक्ति दिलाने को नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
फिरोजाबाद, बरसात के कारण होने वाले जलभराव से सुहागनगरी को राहत दिलाने के लिये
नगर आयुक्त ने निगम के अधिकारियों को साथ लेकर बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया
नगर आयुक्त प्रशान्त नागर ने बुधवार को शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जलकल विभाग एवं निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान चंद्रवार गेट, पैमेश्वर गेट, कश्मीरी गेट, नगला बरी चौराहा सर्विस रोड, दुली चौराहा एवं जाटवपुरी सर्विस रोड का भ्रमण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया , और संबंधित अधिकारियों को जलभराव की समस्या के त्वरित एवं स्थायी समाधान हेतु नालों की नियमित सफाई, अवरोधों को तत्काल हटाने तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा नगर निगम फिरोजाबाद के नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके लिये नगर के सम्मानीय नागरिको से भी अनुरोध है। कि वह लोग भी धैर्य का परिचय देकर नगर निगम का सहयोग करे। और घरों अथवा अन्य स्थानों से निकलने वाली गन्दगी, कचरा, पॉलीथिन आदि को नाले-नाली में फेंककर जल निकासी वाले स्थानों को चॉक न करे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
