कानपुर में सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। कानपुर के ग्राम बरी में सरकारी जमीन पर कथित कब्जे के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने कार्रवाई करते हुए बाउंड्री वॉल समेत उसके भीतर बने निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) के मुताबिक, ग्राम बरी की आराजी संख्या 314 में करीब 500 वर्गमीटर जमीन प्राधिकरण की स्वामित्व वाली सरकारी भूमि है, जिस पर कथित तौर पर कब्जा कर बाउंड्री वॉल और कमरों का निर्माण कराया गया था। कार्रवाई के बाद केडीए ने जमीन को कथित अतिक्रमण से मुक्त कराने का दावा किया है।

सुबह केडीए की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर से सबसे पहले मौके पर बनी बाउंड्री वॉल को गिराया गया। इसके बाद उसके भीतर किए गए निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस के साथ पीएसी और महिला पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसीपी स्तर के अधिकारी की मौजूदगी भी रही।

विकसित भारत पर विद्यार्थियों ने रखे विचार, भाषण- क्विज व पोस्टर में दिखाई प्रतिभा ये खबर भी पढ़े : विकसित भारत पर विद्यार्थियों ने रखे विचार, भाषण- क्विज व पोस्टर में दिखाई प्रतिभा

केडीए के जोन-3 स्थित भूमि बैंक अनुभाग की ओर से इस मामले में उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा 26(क)(4) के तहत नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के जरिए संबंधित मुस्लिम कब्रिस्तान कमेटी के प्रबंधक से जमीन और उस पर किए गए निर्माण को लेकर जवाब मांगा गया था। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया था कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो कथित अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है।

केडीए के अनुसार, निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया। इसके बाद ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया गया। केडीए के ओएसडी शत शुक्ला ने बताया कि संबंधित कब्रिस्तान का एक बड़ा हिस्सा सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया गया था। उनका कहना है कि कार्रवाई से पहले कानून के तहत उचित प्रक्रिया का पालन किया गया और संबंधित लोगों को सुनवाई का पूरा अवसर दिया गया।

शत शुक्ला ने बताया कि संबंधित पक्ष की ओर से हाई कोर्ट में रिट याचिका भी दाखिल की गई थी, जिसे खारिज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद जब संबंधित लोगों ने सरकारी जमीन पर बने निर्माण को खुद नहीं हटाया, तो प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। उनके अनुसार, कार्रवाई में कब्रिस्तान के केवल उसी हिस्से को हटाया गया है, जिसे केडीए सरकारी जमीन पर कब्जा मानता है।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई का उद्देश्य प्राधिकरण की स्वामित्व वाली सरकारी जमीन को कथित अतिक्रमण से मुक्त कराना था। कार्रवाई पूरी होने के बाद मौके से बाउंड्री वॉल और कब्जे से जुड़े निर्माण को हटा दिया गया है। फिलहाल प्राधिकरण ने करीब 500 वर्गमीटर जमीन को कथित कब्जे से मुक्त कराने का दावा किया है।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान