विकसित भारत पर विद्यार्थियों ने रखे विचार, भाषण- क्विज व पोस्टर में दिखाई प्रतिभा

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260919-WA0289कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू में शनिवार को सेवा संकल्प कार्ययोजना के तहत विकसित भारत विषय पर भाषण, क्विज और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका और अपनी सोच को अलग-अलग माध्यमों से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि सरकार समाज के विभिन्न वर्गों के विकास के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। देश को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

अमृतकाल: दुरुस्त हो पायेंगे परिवहन-रोडवेज के ढीले कलपुर्जे! ये खबर भी पढ़े : अमृतकाल: दुरुस्त हो पायेंगे परिवहन-रोडवेज के ढीले कलपुर्जे!

भाषण प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय सेमेस्टर के प्रकाश मालवीय प्रथम, बीएससी प्रथम सेमेस्टर की हिमांशी साहू द्वितीय और गजेंद्र चौधरी तृतीय रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की ईभा तिवारी प्रथम, बीए प्रथम सेमेस्टर की आरती द्वितीय और बीए तृतीय सेमेस्टर की पूजा तृतीय स्थान पर रहीं।

विकसित भारत क्विज में बीए तृतीय सेमेस्टर की ईभा तिवारी ने प्रथम, बीएससी प्रथम सेमेस्टर के आर्यन पाल ने द्वितीय तथा बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की अन्या केशरवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्य प्रो. संजय प्रसाद शर्मा ने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल सरकारी प्रयासों से पूरा नहीं होगा। इसकी शुरुआत प्रत्येक विद्यार्थी के अपने जीवन में अनुशासन, जिम्मेदारी और सकारात्मक बदलाव से होगी। युवाओं को शिक्षा के साथ समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना होगा।

इस दौरान प्रो. मीरा पाल, प्रो. स्मिता पाल, प्रो. संदीप कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर इंगलेश भारतीय, डॉ. विकास चंद्र, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. नमन कृष्ण, डॉ. चंद्र प्रकाश, डॉ. विपुल सिंह व जय प्रकाश समेत महाविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। संचालन एसोसिएट प्रोफेसर इंगलेश भारतीय ने किया।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान