दस अप्रैल से 'दस्तक अभियान' का बहिष्कार
लखनऊ। ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति' के आह्वान पर पूरे उत्तर प्रदेश की आशा कार्यकत्रियां दस अप्रैल से दस्तक अभियान का पूर्ण बहिष्कार करेगी। उन्होंने एक पत्र के माध्यम से सीएम सहित संबंधित अधिकारियों को बताते हैं कि वह इस कार्य बहिष्कार और धरने के लिए पूर्णतः विवश हैं, क्योंकि बार-बार अनुरोध के बावजूद वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 का हमारा समस्त बकाया भुगतान अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। हम शासन को यह विश्वास दिलाते हैं कि जैसे ही हमारा पूर्ण बकाया भुगतान सुनिश्चित कर दिया जाएगा, हम तत्काल अपना धरना बहिष्कार समाप्त कर कार्य पर वापस लौट आएंगे। पत्र के माध्यम से कहा कि दस तारीख से पहले ही पूरे उत्तर प्रदेश में भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण की जाए,अन्यथा यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
