दिग्गज AI कंपनी एंथ्रोपिक ने जताया डर, इंसान के काबू में नहीं रहेगा AI

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। AI इंसान के काबू से बाहर जा सकता है। ऐसा कहना है दिग्गज AI कंपनी एंथ्रोपिक का। इसके चलते एंथ्रोपिक ने वैश्विक स्तर पर AI सिस्टम के विकास को रोकने की अपील की है। एंथ्रोपिक का कहना है कि नए AI मॉडल ऐसे संकेत दे रहे हैं कि वे इंसान के काबू से बाहर जा सकते हैं। गौरतलब है कि सैन फ्रांसिस्को स्थित एंथ्रोपिक अपने जबरदस्त AI मॉडल Claude की वजह से काफी पॉपुलर है। एंथ्रोपिक ने सबसे शक्तिशाली AI सिस्टम के विकास को तुरंत रोकने को कहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी का कहना है कि AI की रफ्तार इतनी तेज है कि सामाजिक व्यवस्था और सुरक्षा रिसर्च इसके साथ तालमेल नहीं बिठा पा रहे हैं। एंथ्रोपिक की मांग को लेकर उद्योग जगत और सरकार की तरफ से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

बच्चों की सोशल मीडिया लत पर मेटा के खिलाफ मुकदमा शुरू ये खबर भी पढ़े : बच्चों की सोशल मीडिया लत पर मेटा के खिलाफ मुकदमा शुरू

क्यों डर गई एंथ्रोपिक?
एंथ्रोपिक को अपने इंटरनल डेटा से पता चला है कि अब AI खुद को विकसित करने की रफ्तारको बढ़ा रहा है। इससे एक लूप बना रहा है जो AI को खुद से खुद को समझदार बनाने की ओर ले जा सकता है। ऐसे में AI खुद को अपने आप बेहतर बनाना सीख जाएगा।

रिपोरट्स के मुताबिक भले अभी यह स्थिति दूर है लेकिन AI के विकास में हर बढ़ते कदम के साथ इंसानों की भूमिका लगातार सीमित होती जा रही है, जो भविष्य के लिए खतरनाक हो सकती है।(REF.)

कैसे लगाई जाए रोक?
एंथ्रोपिक का कहना है कि वैश्विक स्तर पर AI के विकास को रोकना काफी मुश्किल है। कंपनी इसकी तुलना परमाणु हथियारों से करती है, जिन्हें रोकने के लिए कई तरह की संधियां दुनियाभर में की गईं है लेकिन AI को रोकना इससे भी ज्यादा मुश्किल है।

दरअसल परमाणु कार्यक्रम को भले किसी देश के लिए छिपाना आसान न हो लेकिन AI की ट्रेनिंग को किसी भी कंप्यूटर सर्वर के पीछे आसानी से छिपाया जा सकता है। इसे रोकने का एक ही तरीका है कि अमेरिका और चीन जैसी शक्तियां और दुनिया की प्रमुख कंपनियां एक साथ मिलकर कड़े और पारदर्शी नियम पर सहमत हों।

एंथ्रोपिक का हो रहा विरोध
एंथ्रोपिक की मांग को सिलिकॉन वैली में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस पर अधिकारियों और टेक दिग्गजों का कहना है कि AI के विकास को धीमा करने का मतलब है कि इससे चीन को सदी की सबसे बड़ी तकनीकी रेस में बढ़त मिल जाएगी। हालांकि दूसरी तरफ खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीजिंग यात्रा के दौरान चीन के साथ एआई सुरक्षा पर सहयोग करने की बात कही है।

इसके अलाव ट्रंप ने कार्यकारी आदेश भी दिया है जिसके तहत AI मॉडल्स को रिलीज करने से पहले सरकार से 30 दिन तक रिव्यू करवाना होगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बहनों और बेटियों को विशेष उपहार देते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा

बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में बड़हलगंज-गोरखपुर फोरलेन पर शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे चौतीसा नहर के पास अज्ञात वाहन...
उत्तर प्रदेश 
बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

30 साल की उम्र में 5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड बनाना है? जानें हर महीने कितनी SIP करनी होगी

कम उम्र में शुरू करने पर घट सकती है मासिक निवेश की जरूरत
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य 
30 साल की उम्र में 5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड बनाना है? जानें हर महीने कितनी SIP करनी होगी

घरेलू विवाद के बाद दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हरियाणा: हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चित्तौड़ा गांव में शनिवार दोपहर एक...
राष्ट्रीय  हरियाणा 
घरेलू विवाद के बाद दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश

यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बहनों और बेटियों को विशेष उपहार देते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा

बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में बड़हलगंज-गोरखपुर फोरलेन पर शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे चौतीसा नहर के पास अज्ञात वाहन...
उत्तर प्रदेश 
बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

एएमयू कैंपस में शराब के नशे में युवक-युवती का हंगामा, छात्रों ने पुलिस को सौंपा

विवाद के बाद युवक को रिसर्च डिवीजन से बाहर निकाला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एएमयू कैंपस में शराब के नशे में युवक-युवती का हंगामा, छात्रों ने पुलिस को सौंपा