सिंगापुर ने भारतीयों के खिलाफ चीन की चाल को करारी दी मात  

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नई दिल्ली/सिंगापुर: सिंगापुर सरकार ने भारतीय समुदाय के खिलाफ भड़काऊ और विभाजनकारी सामग्री फैलाने वालों पर सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को ऐसे कंटेंट तक लोगों की पहुंच रोकने का आदेश दिया है, जो भारतीय समुदाय को निशाना बनाता है और देश की बहुसांस्कृतिक पहचान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है। सिंगापुर का मानना है कि इस तरह के कंटेंट की शुरुआत बहुत हद तक चीन से जुड़े ऑनलाइन सूचना तंत्र के माध्यम से हुई।

सिंगापुर की सरकार ने उठाया बड़ा कदम
भारत में सिंगापुर के उच्चायोग ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी। सिंगापुर के गृह मंत्रालय के बयान के मुताबिक, ऑनलाइन क्रिमिनल हार्म्स एक्ट 2023 के तहत सिंगापुर पुलिस बल ने यूट्यूब, फेसबुक और एक्स पर प्रसारित हो रही कुछ पोस्टों के खिलाफ 'डिसेबलिंग डायरेक्शन' जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत सोशल मीडिया कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सिंगापुर के यूजर्स इन पोस्टों तक पहुंच न बना सकें। सरकार का कहना है कि ये पोस्ट भारतीय समुदाय के खिलाफ नफरत और गलत धारणाएं फैलाने का प्रयास कर रही थीं।

लंदन में भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन, कश्मीर का अलापा राग  ये खबर भी पढ़े : लंदन में भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन, कश्मीर का अलापा राग


चीन से आए पोस्ट्स में हुए भड़काऊ दावे
गृह मंत्रालय के मुताबिक, पिछले महीने चीनी ऑनलाइन सूचना क्षेत्र में कुछ ऐसे नैरेटिव फैलने शुरू हुए, जिनमें दावा किया गया कि सिंगापुर अपनी सांस्कृतिक पहचान और जातीय राजनीति को लेकर चिंतित है। इसके कुछ ही समय बाद इंटरनेट पर ऐसी सामग्री सामने आने लगी, जिसमें सिंगापुर की सांस्कृतिक विविधता पर सवाल उठाए गए और यह दिखाने की कोशिश की गई कि देश भारतीयों से 'भरता' जा रहा है। सरकार ने कहा कि इन पोस्टों में कई भ्रामक और भड़काऊ दावे किए गए।

भारतीयों के प्रति नफरत पैदा करने की कोशिश
चीन की तरफ से आए इन कंटेंट्स में कहा गया कि सिंगापुर की बहु-नस्ली या मल्टीरेशियल नीति केवल पश्चिमी देशों को प्रभावित करने के लिए बनाई गई एक दिखावटी व्यवस्था है। कुछ पोस्टों में यह भी दावा किया गया कि देश की स्थिरता का कारण उसकी बहु-नस्ली नीति नहीं, बल्कि चीनी मूल की बहुसंख्यक आबादी है। इसके अलावा, कुछ सामग्री में यह आरोप लगाया गया कि सिंगापुर में भारतीय मूल के राजनेताओं की संख्या बढ़ रही है और वे भारतीय प्रवासियों के पक्ष में काम करेंगे।

कई पोस्ट में की गई थी चीनी संस्कृति की वाहवाही
वहीं कुछ पोस्टों में यह भी कहा गया कि सिंगापुर की संस्कृति मूल रूप से चीनी संस्कृति है और यदि सरकार चीन से दूरी बनाते हुए भारतीय समुदाय के बढ़ते प्रभाव को नजरअंदाज करती रही तो इसके नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं। सिंगापुर सरकार ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि देश न तो जातीय श्रेष्ठता की सोच को स्वीकार करता है और न ही विदेशियों के प्रति नफरत को। सरकार ने स्पष्ट कहा कि किसी भी समुदाय को दूसरे समुदाय के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश को सख्ती से रोका जाएगा।

सिंगापुर की सरकार ने की जनता से ये अपील
बयान में कहा गया कि जब ऐसे हमले किसी विदेशी स्रोत से किए जाएं तो वे और भी गंभीर हो जाते हैं। सरकार सामाजिक एकता, नस्ली सद्भाव और राष्ट्रीय एकजुटता को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे मामलों में दृढ़ता से कार्रवाई करेगी। सिंगापुर सरकार ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर मिलने वाली जानकारी को बिना जांचे-परखे साझा न करें। लोगों से कहा गया है कि वे अफवाहों और भड़काऊ सामग्री से सावधान रहें तथा समाज को बांटने की किसी भी कोशिश को मिलकर असफल बनाएं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

पानीपत: टोल प्लाजा पर कार ने मचाई तबाही, बुजुर्ग की मौत

पानीपत। पानीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-44 स्थित टोल प्लाजा पर एक कार ड्राइवर की लापरवाही से भीषण दुर्घटना हो गई।...
हरियाणा 
पानीपत: टोल प्लाजा पर कार ने मचाई तबाही, बुजुर्ग की मौत

जींद : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो कांवडिय़ों की मौत

जींद। नरवाना के दो कांवडिय़ों की हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटने के दौरान शुक्रवार काे यमुनानगर में ट्रक द्वारा टक्कर...
हरियाणा 
जींद : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो कांवडिय़ों की मौत

राख के प्रदूषण पर बवाल, डंपर रोककर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

पश्चिम बर्दवान। राख के बढ़ते प्रदूषण से परेशान स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को कई राख लदे डंपरों को रोककर विरोध...
पश्चिम बंगाल 
राख के प्रदूषण पर बवाल, डंपर रोककर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा अंतरराज्यीय...
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर