बढ़ाना चाहते हैं बच्चों की हाइट, तो आज ही खिलाना शुरू कर दें ये चीजें

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

बच्चों की हाइट : हर माता पिता की ख्वाहिश होती है कि उसके बच्चों की हाइट अच्छी हो। लेकिन बच्चों में अच्छी ग्रोथ के लिए जीन्स के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खान-पान भी मायने रखता है। बेहतर हाइट उनके आत्विश्वास के लिए बेहद जरूरी है। वैसे तो बच्चों की हाइट काफी हद तक उनके माता-पिता के जीन्स पर निर्भर करती है, लेकिन सही पोषण, संतुलित आहार और फिजिकल एक्टिविटी भी इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। अगर बच्चों को सही पोषण मिले तो उनका शारीरिक विकास बेहतर होता है। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिसे डाइट में शामिल कर आप अपने बच्चों की हाइट बढ़ा सकते हैं। 

1. डेयरी प्रोडक्ट(दूध, पनीर और दही)

पूरे मुंबई में 298 जगहों पर लगे कैंप में करीब 27,866 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग ये खबर भी पढ़े : पूरे मुंबई में 298 जगहों पर लगे कैंप में करीब 27,866 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग

हड्डियों के विकास औज मजबूती के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी है। डेयरी प्रोडक्ट्स में सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है। दूध को एक कंप्लीट फूड माना गया है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन-डी होता है। बच्चों को रोजाना कम से कम दो गिलास दूध जरूर देना चाहिए। इससे उनकी ग्रोथ अच्छी होगी और हड्डियों में मजबूती भी आएगी। इसके अलावा बच्चों को पनीर और दही भी जरूर दें। 

2. अंडे और चिकन
मसल्स की ग्रोथ के लिए शरीर को प्रोटीन की जरूरत होती है। अंडों में प्रोटीन, रिबोफ्लेविन और बायोटिन होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद है। वहीं, चिकन प्रोटीन का सबसे बेहतरीन सोर्स माना गया है जो बच्चों की मांसपेशियों और हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ाने में मदद करता है।

3. हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, ब्रोकली, मेथी और बंदगोभी जैसी हरी सब्जियों में विटामिन-के, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता हैं। ये पोषक तत्व हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ाते हैं और टिश्यूज को स्वस्थ रखते हैं।

4. सोयाबीन
अगर आपका बच्चा शाकाहारी है, तो सोयाबीन प्रोटीन का सबसे बड़ा और बेहतरीन स्रोत है। सोयाबीन और सोया चंक्स हड्डियों को मजबूती देने का काम करते हैं और शरीर के ओवरऑल ग्रोथ के लिए जरूरी है। 

5. नट्स 
बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज और अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स होता है। ये बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ उनके शारीरिक विकास और लंबाई को बढ़ाने में भी मददगार साबित होते हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

भोपाल। मध्य प्रदेश में संचालित पीएम स्वनिधि के अंतर्गत शुरुआती पांच दिनों में 1,575 नवीन पथ-विक्रेताओ को योजना से जोड़ा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अराजपत्रित सेवा (गृह/पुलिस) विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला परिचारक...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11...
राष्ट्रीय 
इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

रायपुर। स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में छत्तीसगढ़ को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

उत्तर प्रदेश

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इसके शांतिपूर्ण और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

लखनऊ। लोनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट