पेड़ से लटका मिला कृषि विभाग कर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र के आँतों गांव के पास स्थित एक बगिया में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान दिबियापुर के इंद्रा नगर भट्ठा बस्ती निवासी अनिल कुमार सिंह (50) के रूप में हुई है।

एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल ये खबर भी पढ़े : एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल

वह कृषि विभाग में सहार क्षेत्र में कार्यरत थे। ग्रामीणों ने बगिया में पेड़ से शव लटका देख सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक की बाइक भी शव के पास खड़ी मिली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिवार में पत्नी रश्मि, पुत्र प्रिंस और पुत्री वृष्टि हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदी था।

इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था, जिससे वह परेशान रहते थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गीतू मोहनदास ने हुमा की 'बेबी डू डाई डू' की तारीफ की

बेबी डू डाई डू : हुमा कुरैशी अब अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसने आलिया...
मनोरंजन 
गीतू मोहनदास ने हुमा की 'बेबी डू डाई डू' की तारीफ की

शादी से पहले लड़कियों संग रिलेशनशिप में थीं आकांक्षा चमोला

आकांक्षा चमोला:आकांक्षा चमोला बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दिनों रियलिटी शो लॉक अप 2 में...
नारी व बाल जगत 
शादी से पहले लड़कियों संग रिलेशनशिप में थीं आकांक्षा चमोला

सऊदी अरब ने घटाए कच्चे तेल के दाम , भारत पर क्या पड़ेगा असर?

दिल्ली :सऊदी अरब :दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देशों में शामिल सऊदी अरब ने कच्चे तेल की कीमतों में...
राष्ट्रीय 
सऊदी अरब ने घटाए कच्चे तेल के दाम , भारत पर क्या पड़ेगा असर?

जिम्बाब्वे दौरे में संजू सैमसन की छुट्टी, वैभव सूर्यवंशी की जगह बरकरार

भारत जिम्बाब्वे : भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है और 5 मैचों की T20I सीरीज खेल रही...
खेल 
जिम्बाब्वे दौरे में संजू सैमसन की छुट्टी, वैभव सूर्यवंशी की जगह बरकरार

इस श्राप के कारण हजारों वर्षों तक कोयल बनकर रहीं माता सती

माता सती : क्या आपने कोकिला व्रत के बारे में सुना है, जो माता पार्वती के कोकिला रूप को समर्पित...
विचार मित्र 
इस श्राप के कारण हजारों वर्षों तक कोयल बनकर रहीं माता सती

उत्तर प्रदेश

तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

करनैलगंज(गोंडा)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग...
उत्तर प्रदेश 
तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

अलावल देवरिया (गोंडा) । जिला प्रशासन में फेरबदल के तहत गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर नई...
उत्तर प्रदेश 
एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां सोमवार को पूर्वाभ्यास के जरिये परखी...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को परिसर स्थित पं. अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल