भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा: कांग्रेस

पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने सरयू स्नान करने के बाद किये रामलला के दर्शन

भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा: कांग्रेस

लखनऊ। मकर संक्रांति के अवसर पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधित्व मंडल भगवान रामलला के दर्शन करने अयोध्या धाम पहुंचा। प्रतिनिधित्व मंडल में प्रमुख रूप उत्तर प्रदेश के प्रभारी  अविनाश  पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, सत्यनारायण पटेल,राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा तथा कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा शामिल रहीं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या की यात्रा के पहले प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से आचार्यों द्वारा शंख ध्वनि के बीच वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा पाठ कर जनपद अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस दौरान प्रदेश महासचिव तनुज पुनिया द्वारा जनपद बाराबंकी तथा जनपद फैजाबाद में जिला कांग्रेस कमेटी अयोध्या के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रतिनिधित्व मंडल के सदस्यों का स्वागत किया।

प्रवक्ता पुनीत पाठक ने बताया कि अयोध्या पहुंचते ही प्रतिनिधित्व मंडल के सदस्यो ने रामलला की पावन भूमि अयोध्या धाम के नया घाट पर आस्था की डुबकी लगाकर बाबा नागेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन कर लोक कल्याण की कामना की जिस दौरान नया घाट पर पंडा समाज ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट किये। इसके पश्चात हनुमानगढ़ी में माथा टेककर महावीर बजरंग बली  हनुमान जी की आराधना की। इसी दौरान मणिराम दास ने प्रभारी अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को उपहार स्वरूप मारूतिनन्दन जी का प्रिय शस्त्र गदा भेंट किया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने अयोध्या धाम में राम जन्मभूमि पहुंचकर रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना किया।

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

ट्रिनिडाड एंड टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान करने की घोषणा ट्रिनिडाड एंड टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान करने की घोषणा
ट्रिनिडाड एंड टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान करने की घोषणा नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...
मैट रेनशॉ और जेसन सांघा करेंगे ऑस्ट्रेलिया-ए की कप्तानी, श्रीलंका-ए के खिलाफ होगी सीरीज
कृषक भाई आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरको का क्रय करे : जिला कृषि अधिकारी
बीजिंग में 13वें वर्ल्ड पीस फोरम में वैश्विक सुरक्षा पर गहन मंथन
एकदम नए फ्लेवर के साथ, इस सब्जी का नाम है पनीर काली मिर्च
मॉनसून में अक्सर बाल झड़ने की समस्या बढ़ती हैतो घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू
कृषि विभाग ने दिया जोर: धान की सीधी बुवाई पर लौटे किसान