साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: 9.98 लाख उड़ाए, लखनऊ पुलिस ने पूरी रकम वापस कराई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी में इंटरनेट बैंकिंग के जरिए हुई साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर क्राइम थाना लखनऊ की टीम ने पीड़ित के खाते से निकाली गई ₹9,98,012 की पूरी रकम वापस करा दी।

जानकारी के अनुसार, राजाजीपुरम निवासी एक व्यक्ति के एसबीआई खाते से 23 अगस्त 2025 को अज्ञात साइबर अपराधियों ने इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से करीब 9.98 लाख रुपये निकाल लिए थे। आरोपियों ने YONO SBI अपडेट करने के नाम पर फोन कर पीड़ित से बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर ली थी।

कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह पर हमले की कोशिश का आरोप ये खबर भी पढ़े : कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह पर हमले की कोशिश का आरोप

मामले की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी रकम ट्रेस कर ली और पीड़ित के खाते में वापस करा दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, समय पर शिकायत मिलने से कार्रवाई संभव हो सकी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल या लिंक पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें और ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान