लखनऊ में अग्नि सुरक्षा पर बड़ा अभियान: मॉल, होटल, अस्पतालों में फायर ड्रिल, हजारों लोगों को दिया गया प्रशिक्षण

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ । उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा और पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के तत्वावधान में ‘अग्नि सुरक्षा सप्ताह’ के तहत राजधानी लखनऊ में व्यापक स्तर पर जागरूकता और प्रशिक्षण अभियान चलाया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मॉल, होटल, अस्पताल, अपार्टमेंट और औद्योगिक इकाइयों में फायर सेफ्टी ऑडिट और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।गोमतीनगर स्थित Riverside Mall और Fairfield by Marriott Lucknow में कर्मचारियों को आग लगने के कारण, बचाव के उपाय और आपातकालीन स्थिति में प्रतिक्रिया की ट्रेनिंग दी गई।

पीजीआई क्षेत्र में Comfort Vista Hotel और Chandra Panorama Apartment में भी फायर सेफ्टी ड्रिल कराई गई। वहीं हजरतगंज स्थित Hotel Clarks Avadh में होटल स्टाफ को फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट और स्प्रिंकलर सिस्टम के इस्तेमाल का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।इंदिरानगर, आलमबाग और बीकेटी क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर अभियान चलाया गया, जिसमें Hotel Sandstone Inn, Ajanta Hospital, Shalimar Mall और औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किए गए।

27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शुरू होगी कार्रवाई  ये खबर भी पढ़े : 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शुरू होगी कार्रवाई 

इस दौरान कर्मचारियों और आम लोगों को आग लगने के कारणों, उससे बचाव और आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी (Fire Exit) के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मौके पर फायर सेफ्टी उपकरणों का लाइव डेमो भी कराया गया।

नाबालिग दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त को सरोजनीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार  ये खबर भी पढ़े : नाबालिग दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त को सरोजनीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

PASS तकनीक से सिखाया गया फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल

P (Pull): सुरक्षा पिन निकालें
A (Aim): आग के निचले हिस्से पर निशाना लगाएं
S (Squeeze): लीवर दबाएं
S (Sweep): दाएं-बाएं घुमाकर आग बुझाएं

पुतला दहन प्रकरण में न्यायालय द्वारा अर्थदंड के साथ वाद का निस्तारण ये खबर भी पढ़े : पुतला दहन प्रकरण में न्यायालय द्वारा अर्थदंड के साथ वाद का निस्तारण

प्रमुख सुरक्षा सुझाव

स्मोक डिटेक्टर अनिवार्य रूप से लगाएं
फायर एग्जिट हमेशा खाली रखें
नियमित मॉक ड्रिल कराएं
शॉर्ट सर्किट से बचने के लिए ओवरलोडिंग न करें
अधिकारियों ने कहा कि बहुमंजिला इमारतों में केवल उपकरण होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि स्टाफ की जागरूकता और त्वरित प्रतिक्रिया ही बड़े हादसों को रोक सकती है।
अभियान के दौरान बड़ी संख्या में होटल, मॉल, अस्पताल और अन्य संस्थानों के कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी और आम नागरिक शामिल हुए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026 : जर्मनी को 2-1 से हराकर इक्वाडोर ने अंतिम 32 में बनाई जगह

न्यूयॉर्क। इक्वाडोर ने शानदार वापसी करते हुए गुरुवार को जर्मनी को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के अंतिम...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : जर्मनी को 2-1 से हराकर इक्वाडोर ने अंतिम 32 में बनाई जगह

दुनिया के 65.5 करोड़ लोगों के पास बिजली की सुविधा नहीं, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

पेरिस। विकास के एजेंडे में आज ऊर्जा क्षेत्र सबसे ऊपर है। बावजूद इसके दुनिया भर में 65.5 करोड़ लोगों के...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
दुनिया के 65.5 करोड़ लोगों के पास बिजली की सुविधा नहीं, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

बांग्लादेश में पुलिस पर अवामी लीग के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप

ढाका। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के तीन कार्यकर्ताओं की 'मौत' पर गंभीर सवाल उठे...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
बांग्लादेश में पुलिस पर अवामी लीग के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी टैंकर से गैस...
उत्तर प्रदेश 
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 