साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को थाना बखिरा पुलिस ने दिलाई 5000 की धनराशि वापस
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में संचालित क्रैक साइबर क्राइम अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से थाना बखिरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़िता के खाते में 5000 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* अन्तिमा पुत्री ओमप्रकाश, निवासी ग्राम भगवानपुर , थाना बखिरा, जनपद संतकबीरनगर को अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके धोखाधड़ी के माध्यम से धनराशि स्थानांतरित करा ली गई । घटना की जानकारी होने पर पीड़ित द्वारा 1930 के माध्यम से थाना बखिरा की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई गई । शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी सुमन कुमारी द्वारा तत्काल शिकायत पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई । साइबर सेल थाना बखिरा की प्रभावी पैरवी एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप पीड़ित के खाते में 5000 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई ।
*धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित एवं उनके परिजनों ने थाना बखिरा पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की ।* *जनता से अपील-*
• किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड अथवा यूपीआई पिन साझा न करें।
• यदि कोई व्यक्ति रिश्तेदार या मित्र बनकर फोन पर धनराशि की मांग करे, तो उसकी पहचान वीडियो कॉल अथवा अन्य विश्वसनीय माध्यम से सुनिश्चित करने के बाद ही कोई भुगतान करें।
• साइबर अपराधी अक्सर आवाज बदलकर अथवा भावनात्मक दबाव बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं, इसलिए सदैव सतर्क रहें।
• किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
