करसंडा गांव में बाबा साहब का पोस्टर फाड़ा, लोगों में आक्रोश,सख्त कार्रवाई की मांग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

गोसाईगंज लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र के करसंडा गांव में शनिवार देर रात अराजक तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र से जुड़े एक बैनर को फाड़े जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और समर्थकों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहुजन समाज पार्टी के जिला पंचायत पद के प्रत्याशी अशोक कुमार पटेल ने अपने प्रचार अभियान के दौरान करसंडा गांव में एक बैनर लगवाया था, जिसमें बाबा साहब का छायाचित्र भी शामिल था। आरोप है कि देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने बैनर को क्षतिग्रस्त करते हुए उसमें लगे डॉ. अंबेडकर के चित्र को काटकर अलग कर दिया।

केजीएमयू ने एक्सीलेंट पोस्टर प्रेजेंटेशन अवार्ड जीता    ये खबर भी पढ़े : केजीएमयू ने एक्सीलेंट पोस्टर प्रेजेंटेशन अवार्ड जीता   

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने इस कृत्य को सामाजिक और संवैधानिक मूल्यों का अपमान बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करती हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार पटेल ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। उन्होंने मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

वहीं, प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस