दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड: पूर्व सांसद के आश्वासन पर अंतिम संस्कार को राजी हुए परिजन

40 घंटे तक चला गतिरोध खत्म, पूर्व सांसद ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव में दूल्हे आजाद बिंद की हत्या के बाद आक्रोशित परिजन आखिरकार पूर्व सांसद धनंजय सिंह के आश्वासन पर अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए।

करीब 40 घंटे तक चले गतिरोध के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रयास से स्थिति सामान्य हुई। थाना क्षेत्र के गांव निवासी 22 वर्षीय आजाद बिंद की 1 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना उस समय हुई जब वह बारात लेकर जा रहा था। 

दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश ये खबर भी पढ़े : दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश

घटना के बाद परिजन बेहद नाराज थे और उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया था। जिला प्रशासन के अधिकारी—डीएम और एसपी—लगातार परिजनों को समझाने में जुटे रहे लेकिन परिजन किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं थे।

इसी बीच पूर्व सांसद धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी। उनके आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए।

पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने घटना को बेहद दुखद और निंदनीय बताते हुए कहा, “यह सिर्फ एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे जिले के लिए हृदय विदारक घटना है।

प्रशासन को चाहिए कि इस मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करे। अगर इसमें कोई पेशेवर अपराधी शामिल है तो उसे आजीवन कारावास या फांसी जैसी सजा दी जानी चाहिए। हालांकि किसी भी निर्दोष को फंसाया नहीं जाना चाहिए।”

उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि इस घटना में जो भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्त हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

करीब 40 घंटे तक शव घर पर रखे रहने के बाद आखिरकार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समझाने-बुझाने पर अंतिम संस्कार कराया गया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइक्रोड्रामा तेजी से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में कुकू...
मनोरंजन 
कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

धमतरी। धमतरी में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे सर्विलेंस टीम...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज शाम चिकित्सकीय तत्परता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क का एक चमत्कारिक सराहनीय...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान