गोण्डा में सर्राफा व्यापारी से लूट की कोशिश नाकाम, विरोध करने पर मारी गोली

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में रविवार शाम एक सर्राफा व्यापारी पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर लूट की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी गोली चलाकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोण्डा जिले के छपिया थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी को निशाना बनाते हुए लूट की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान समर कसौधन (25) के रूप में हुई है। जो बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के बभनान वार्ड नंबर 7 का निवासी है। वह सिसईरानीपुर में ज्वेलरी की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहा था।

इसी दौरान फूलपुर चौराहे से करीब 100 मीटर पहले नहर के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने पहले बंदूक के बट से हमला कर उसे घायल किया और फिर लूटपाट की कोशिश करने लगे।

उ०मा० विद्यालय वैरमपुर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ये खबर भी पढ़े : उ०मा० विद्यालय वैरमपुर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जब समर ने विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली उसके बाएं हाथ में लग गई। गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही छपिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रबोध कुमार ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम लगाई गई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

महराजगंज । जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

कपड़े का थैला केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि पृथ्वी के प्रति प्रेम, गंगा के प्रति श्रद्धा और मानवता के प्रति...
उत्तराखंड 
प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

उत्तर प्रदेश

डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

महराजगंज । जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) द्वारा लगातार सातवें वर्ष बिजली...
उत्तर प्रदेश 
दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह