बड़ागांव में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, तीन की मौत

बड़ागांव में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, तीन की मौत

ट्रैक्टर खरीदने के बाद तीनों अदलपुरा शीतला धाम से दर्शन कर घर लौट रहे थे, घर से कुछ दूर हुआ हादसा
वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के औसानपुर गांव के समीप तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार पिता-पुत्र और भतीजे की दबकर मौत हो गई। शुक्रवार देर रात हुई घटना की जानकारी पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार औसानपुर गांव के रामदुलार राम उर्फ भोनू (62) ने शुक्रवार को राजातालाब मोहनसराय से एक पुराना ट्रैक्टर खरीदा था। ट्रैक्टर और ट्राली लेकर भोनू अपने पुत्र मन्नू राम (35) और भतीजे विनोद राम (45) के साथ अदलपुरा स्थित बड़ी शीतला धाम में दर्शन-पूजन के लिए गए थे। धाम से तीनों ट्रैक्टर पर सवार होकर घर के लिए निकले। ट्रैक्टर खुद भोनू चला रहे थे। वाहन उनके गांव के समीप जैसे ही देर रात पहुंचा मोड़ पर भोनू वाहन की गति पर नियंत्रण नहीं रख पाए। इससे वाहन मय ट्राली समेत सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में तीनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए। शोर और चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग जुटे। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर तीनों को किसी तरह वाहन के नीचे से निकाला। तब तक पुलिस भी वहां पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को गंभीर अवस्था में पुलिस ने निकट के अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पाते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिवार में वाहन खरीदने की खुशी मातम में बदल गई। ग्रामीणों के अनुसार खेती किसानी करने वाले रामदुलार के तीन पुत्रों में बड़े मन्नू राम की हादसे में उनके साथ ही मृत्यु हो गई। मन्नू राम के चार पुत्र व एक पुत्री और भतीजे विनोद के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। विनोद ठेकेदारी और मन्नू मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

विश्व वन दिवस गुजरात में  इस वर्ष ‘फॉरेस्ट्स एंड फूड’ की थीम पर  मनाया जा रहा है विश्व वन दिवस गुजरात में इस वर्ष ‘फॉरेस्ट्स एंड फूड’ की थीम पर मनाया जा रहा है
गांधीनगर। पेड़ों तथा वनों के महत्व के प्रति जन जागरूकता के लिए 21 मार्च को विश्व वन दिवस मनाया जाता...
जटियाही गांव में किसान की गला रेतकर हत्या
बलरामपुर जिले में दोपहर में हुई रिमझिम बारिश से गिरा तापमान
अभिनेता जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट',  की कमाई में गिरावट
जिस जज ने कहा ‘लड़की के स्तन पकड़ना रेप नहीं’, जानिए उनके और कारनामे
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को मिला ‘महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्वस्थ, ऑर्किड अस्पताल में भर्ती