कुर्बानी के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करनें की अपील

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ऐशबाग स्थित इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में जिला प्रशासन के साथ अहम बैठक हुई। जिसमें मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, जिला प्रशासन, पुलिस कमिश्नरेट, नगर निगम, ईदगाह कमेटी और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अपील की कि कुर्बानी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करें। कुर्बानी करने वाले सफाई का पूरा ध्यान रखें। कहीं पर भी खुले में कुर्बानी ना की जाए। निर्धारित स्थान पर नमाज अदा करें और कुर्बानी करें।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि ईद-उल-अजहा की नमाज 28 मई को ईदगाह में सुबह 10 बजे अदा की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन और नगर निगम से ईदगाह और शहर की तमाम मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई, बिजली और पानी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।  मौलाना फरंगी महली ने कहा है कि  28, 29 और 30 मई को कुर्बानी का त्योहार मनाया जाएगा। कुर्बानी के दौरान सफाई के विशेष प्रबंध किए जाएं। मौलाना ने कुर्बानी करने वालों से अपील की कि कुर्बानी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करें। 

डीएम ने खाद्य पदार्थो के फेल नमूनों के 650 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश ये खबर भी पढ़े : डीएम ने खाद्य पदार्थो के फेल नमूनों के 650 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश

कुर्बानी करने वाले सफाई का पूरा ध्यान रखें। कहीं पर भी खुले में कुर्बानी ना की जाए। निर्धारित स्थान पर नमाज अदा करें और कुर्बानी करें। मौलाना खालिद रशीद ने कहा है कि त्योहार खुशी और भाईचारे का पैगाम लेकर आता है। हमको प्रयास करना चाहिए कि इस खुशी के पर्व में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करें। सभी धर्मों के लोग मिल-जुल कर पर्व मनाएं। आपसी भाई चारा के साथ त्योहार मनाना गंगा-जमुनी तहज़ीब और भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। बकरीद के दिन ईदगाह में आने वाले नमाजियों के लिए सफाई, सुरक्षा और जल की विशेष व्यवस्था की मांग की गई।

 डीसीपी वेस्ट कमलेश दीक्षित ने कहा है कि कुर्बानी के लिए जानवरों की आवाजाही में कोई रुकावट नहीं होगी। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। जानवरों के अवशेष और खून को नालियों में बहाने से बचा जाए। कानून का पूरी तरह पालन किया जाए। सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था रहेगी। किसी को भी शांति व्यवस्था में व्यवधान डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरीके से मुस्तैद है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उठे विरोध...
मनोरंजन 
अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

13 जुलाई को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक। विदेशी मुद्रा जमा जुटाने के अभियान की प्रगति...
कारोबार 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 7.26 अरब डॉलर की बढ़ोतरी। कुल विदेशी मुद्रा भंडार 674.19 अरब डॉलर पर...
कारोबार 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

आरटीई के तहत तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी संपन्न। 7,630 बच्चों को पसंद के निजी स्कूलों में प्रवेश मिला। नर्सरी,...
मध्य प्रदेश 
 आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कौशाम्बी।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा अभियान के तहत)...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति और विश्व...
उत्तर प्रदेश 
समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

लखनऊ।अलीगंज के सेक्टर-डी में बिल्डिंग में बीते 22 जून को भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 15 लोगों...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी