स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर बढ़ा आक्रोश,मीटरिंग कार्य विभागीय नियंत्रण में लाने की मांग

यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मीटरिंग का कार्य निजी कंपनियों से लेकर विभागीय नियंत्रण में कराया जाय

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर की निजी कंपनियों द्वारा संचालित व्यवस्था उपभोक्ता हित में नहीं, बल्कि निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने का माध्यम बन गए हैं। एडवांस्ड मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर (AMI) के तहत मीटर खरीदने, लगाने, उनकी रीडिंग, रखरखाव और संपूर्ण संचालन का कार्य निजी कंपनियों को सौंप दिया गया है, जिन्हें AMISP (Advanced Metering Infrastructure Service Provider) कहा जाता है। केंद्र सरकार की आरडीएसएस (RDSS) योजना से प्राप्त धन का उपयोग करते हुए इन्हीं निजी कंपनियों द्वारा अरबों रुपये के मीटर खरीदे गए हैं और पूरा नियंत्रण उनके हाथ में दे दिया गया है। यह उपभोक्ताओं के हित में नहीं है अतः मीटरिंग का कार्य निजी कंपनियों से लेकर विभागीय नियंत्रण में  ही कराया जाय।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग से जुड़ी वर्तमान व्यवस्था की शासन स्तर पर  तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा मीटरिंग का समस्त कार्य निजी कंपनियों से वापस लेकर विभागीय नियंत्रण में दिया जाए, ताकि पारदर्शी एवं उपभोक्ता हितैषी व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

लखनऊ में निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्षद प्रतिनिधि के बीच नोकझोंक ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्षद प्रतिनिधि के बीच नोकझोंक

संघर्ष समिति ने मांग की है कि निजी कंपनियों द्वारा स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए, पहले से लगे मीटरों की स्वतंत्र जांच कराई जाए, उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा बिजली क्षेत्र के निजीकरण के निर्णय को वापस लिया जाए।

संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में उत्पन्न अधिकांश समस्याएं इसी निजी सर्विस प्रोवाइडर की कार्यप्रणाली की खामियों का परिणाम हैं। प्रदेश में लगे स्मार्ट मीटरों में लगातार तकनीकी खराबियां, गलत बिलिंग, रिचार्ज के बावजूद बिजली आपूर्ति बाधित होना तथा शिकायतों के समाधान में भारी लापरवाही जैसी समस्याएं आम हो चुकी हैं। रिचार्ज आधारित प्रणाली के कारण गरीब एवं मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है।

संघर्ष समिति ने यह भी गंभीर चिंता व्यक्त की कि मीटरिंग व्यवस्था उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के राजस्व का मुख्य आधार है, लेकिन इसे निजी कंपनियों के हाथों में सौंप देने से न केवल उपभोक्ता शोषण का शिकार हो रहे हैं, बल्कि पावर कॉरपोरेशन की वित्तीय स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। निजी कंपनियों की मनमानी के कारण जहां उपभोक्ता परेशान हैं, वहीं राजस्व संग्रहण पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है, जिससे निगम की आर्थिक स्थिति कमजोर होने का खतरा बढ़ रहा है।

संघर्ष समिति ने कहा कि जब मीटरिंग जैसी बुनियादी व्यवस्था में इतनी अव्यवस्था है, तो पूरी बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय प्रदेश के लिए और भी घातक सिद्ध होगा। यह न केवल उपभोक्ताओं के हितों के खिलाफ है, बल्कि प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।

संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार एवं ऊर्जा प्रबंधन की होगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंचे अमित शाह, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

सिलीगुड़ी। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह शुक्रवार रात पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचे,...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंचे अमित शाह, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड भर्ती पर भाजपा का हमला, विधायक ने लगाए बैकडोर नियुक्ति के आरोप

शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक विनोद कुमार ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में बैकडोर भर्ती...
हिमाचल 
 हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड भर्ती पर भाजपा का हमला, विधायक ने लगाए बैकडोर नियुक्ति के आरोप

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनसीबी के घोषित अपराधी समेत चार तस्कर और उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में चलाए गए अभियान के दौरान नारकोटिक्स...
राष्ट्रीय 
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनसीबी के घोषित अपराधी समेत चार तस्कर और उग्रवादी गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 17 वर्षीय किशोर की मौत, बाइकों के उड़े परखच्चे

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा थाना अंतर्गत बस स्टैंड इलाके में शुक्रवार रात दो बाइकों के...
पश्चिम बंगाल 
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 17 वर्षीय किशोर की मौत, बाइकों के उड़े परखच्चे

कोलकाता में यूसीसी पर मंथन, विशेषज्ञों ने न्याय और समानता के संवैधानिक मूल्यों पर दिया जोर

कोलकाता। सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी (एसएनयू) के विधि विभाग और सिटिज़न्स फॉर जस्टिस (सी4जे) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को "यूनिफॉर्म...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में यूसीसी पर मंथन, विशेषज्ञों ने न्याय और समानता के संवैधानिक मूल्यों पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की काशी प्रांत इकाई की ओर से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

​बहराइच/जरवलरोड(तरुणमित्र संवाददाता)। जिले के जरवलरोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरवल कस्बा चीनी मिल बाईपास मार्ग पर पकड़ी मोड़ स्थित...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मीरजापुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विंध्याचल पुलिस ने शुक्रवार देर रात 20...
उत्तर प्रदेश 
विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर