समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्तागणों ने मनाया योग दिवस।

समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्तागणों ने मनाया योग दिवस।

संत कबीर नगर ,21 जून 2025 (सूचना विभाग)। जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में न्यायालय परिवार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित हुआ। 

IMG-20250621-WA0237 जनपद न्यायाधीश ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों को विश्वभर में प्रचारित करना है। योग भारत की प्राचीन परंपरा है जो तन और मन को संतुलित रखने में सहायक है। इस दिन देश-विदेश में लाखों लोग सामूहिक योग सत्रों, प्रतियोगिताओं और जागरूकता अभियानों में भाग लेते हैं। योग, आज एक वैश्विक स्वास्थ्य आंदोलन बन चुका है। अपर जिला जज प्रथम-रमेश दूबे द्वारा योग के अलग अलग आसन बताया गया। 
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना अधिकरण विश्वनाथ, अपर जिला जज पॉस्को कृष्णा कुमार-पंचम, अतरिक्त सिविल जज सी0डी0 सुनील कुमार सिंह, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अशोक कुमार कसौधन, अतिरिक्त सिविल जज जू0डी0 नरेंद्र कुमार यादव, सिविल जज जू0डी0 एफटीसी अभिनव त्रिपाठी, बार के पदाधिकारी राकेश जी मिश्र समेत तमाम कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, सुरक्षाकर्मीगण आदि उपस्थित रहे।

 

Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां