मोदी की अपील के बाद CM योगी ने ली बैठक, मंत्रियों और अधिकारियों के काफिले में 50% कटौती के निर्देश

प्रदेशवासियों से अपील: ईंधन बचाएं, अनावश्यक सोने की खरीद से बचें—CM योगी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा: डिजिटल और लचीली कार्य संस्कृति पर जोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैश्विक परिस्थितियों और प्रधानमंत्री के आह्वान को देखते हुए प्रदेशवासियों से ऊर्जा संरक्षण, स्वदेशी अपनाने और सार्वजनिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया में अस्थिरता का माहौल है, ऐसे में सभी नागरिकों को सतर्क रहकर सामूहिक जिम्मेदारी निभानी होगी।मुख्यमंत्री ने ईंधन की खपत कम करने, ऊर्जा-बचत की आदतें अपनाने और अनावश्यक सोने की खरीद से बचने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों के काफिले में वाहनों की संख्या में 50 प्रतिशत तक कमी करने के निर्देश दिए हैं।

वर्क फ्रॉम होम और डिजिटल कार्य संस्कृति पर जोर

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने की बात कही है। औद्योगिक संस्थानों और स्टार्टअप्स में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की अनुशंसा के लिए राज्य स्तर पर एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सरकारी विभागों में 50 प्रतिशत आंतरिक बैठकों को वर्चुअल माध्यम से आयोजित करने पर बल दिया गया है।

लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

सार्वजनिक परिवहन और “नो व्हीकल डे” अभियान

सीएम ने मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों से सप्ताह में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट के उपयोग की अपील की है। इसके साथ ही सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” लागू करने का सुझाव दिया गया है, जिससे आमजन, छात्र-छात्राएं और सरकारी कर्मचारी भी जुड़ सकें।उन्होंने मेट्रो, पीएनजी, सिटी बसों और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। पीक ऑवर में ईंधन बचाने के लिए कार्यालय समय को अलग-अलग बैचों में संचालित करने की भी बात कही गई।

बिजली और ऊर्जा बचत पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से बिजली की बचत करने की अपील की है। सरकारी और निजी भवनों में अनावश्यक बिजली उपयोग से बचने, तथा रात 10 बजे के बाद सजावटी लाइटों का सीमित उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया है।

स्वदेशी, पर्यटन और आर्थिक आत्मनिर्भरता

सीएम ने “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देते हुए स्थानीय उत्पादों, ओडीओपी और जीआई टैग उत्पादों को उपहार के रूप में उपयोग करने की अपील की। उन्होंने देश में ही डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने, और उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों, किलों, इको-साइट्स और धार्मिक स्थलों को प्रोत्साहित करने की बात कही।संग्रहालयों और स्मारकों को कुछ समय के लिए निशुल्क किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। “विजिट माई स्टेट” अभियान के तहत वेलनेस, ईको और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना पर काम होगा।

स्वास्थ्य और खाद्य आदतों पर जागरूकता

मुख्यमंत्री ने खाद्य तेल के उपयोग में कमी लाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों, अस्पतालों, जेलों और कैंटीनों में कम तेल वाले भोजन को बढ़ावा दिया जाएगा।

कृषि, पीएनजी और स्वदेशी अर्थव्यवस्था

उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, गोबर के उपयोग और किसान रजिस्ट्री पर जोर दिया। प्रदेश में पीएनजी नेटवर्क के विस्तार और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।इसके अलावा स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और “मेड इन इंडिया” उत्पादों को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया है।मुख्यमंत्री ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अगले छह महीनों तक गैर-जरूरी विदेशी यात्राओं से बचें और देशी संसाधनों व उत्पादों को प्राथमिकता दें।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सर्राफा बाजार में और सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में आज भी बदलाव नहीं

ज्यादातर सर्राफा बाजारों में सोना 100-110 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। चेन्नई में सोने की कीमत 500-540 रुपये प्रति...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में और सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में आज भी बदलाव नहीं

बिहार से आगरा तक फैला था चरस तस्करी का नेटवर्क, एएनटीएफ ने 20 लाख की चरस के साथ चार तस्करों को दबोचा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ऑपरेशनल यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिहार से आगरा तक फैला था चरस तस्करी का नेटवर्क, एएनटीएफ ने 20 लाख की चरस के साथ चार तस्करों को दबोचा

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

सेंसेक्स 448.75 अंक की बढ़त के साथ 77,503.69 अंक पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 133.70 अंक चढ़कर 24,185.75 अंक...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

ग्लोबल मार्केट में तेजी के संकेत, वॉल स्ट्रीट की बढ़त से एशियाई बाजारों में खरीदारी

अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स, एसएंडपी 500 और नैस्डेक में तेजी दर्ज की...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में तेजी के संकेत, वॉल स्ट्रीट की बढ़त से एशियाई बाजारों में खरीदारी

पश्चिम बंगाल में शिक्षकों के समान वितरण की नई व्यवस्था, जीरो एनरोलमेंट स्कूलों से होंगे तबादले

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के समान वितरण के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की। शून्य नामांकन वाले स्कूलों...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में शिक्षकों के समान वितरण की नई व्यवस्था, जीरो एनरोलमेंट स्कूलों से होंगे तबादले

उत्तर प्रदेश

बिहार से आगरा तक फैला था चरस तस्करी का नेटवर्क, एएनटीएफ ने 20 लाख की चरस के साथ चार तस्करों को दबोचा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ऑपरेशनल यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिहार से आगरा तक फैला था चरस तस्करी का नेटवर्क, एएनटीएफ ने 20 लाख की चरस के साथ चार तस्करों को दबोचा

चित्रकूट मंडी घोटाले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ₹8 करोड़ गबन के दो मुख्य आरोपी अफसर गिरफ्तार

लखनऊ/चित्रकूट। चित्रकूट जनपद के कर्वी स्थित विशिष्ट मंडी परिषद के निर्माण कार्य में लगभग 8 करोड़ रुपये से अधिक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चित्रकूट मंडी घोटाले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ₹8 करोड़ गबन के दो मुख्य आरोपी अफसर गिरफ्तार

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

प्रयागराज। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में संचालित नंदनी...
उत्तर प्रदेश 
मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

लखनऊ। पीजीआई थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद