बांदा : सर्राफा कारीगर की हत्या का आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के थाना बबेरू क्षेत्र में सर्राफा कारीगर की गोली मारकर हत्या के आरोपित से पुलिस की घटना के महज 3 घंटे के भीतर बीती रात शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई।

थाना बबेरू और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपित को दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने शनिवार को बताया कि बीती देर शाम 24 अप्रैल 2026 को करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सर्राफा कारीगर तेज प्रकाश सोनी (45) को उसके ही पूर्व परिचित पड़ोसी ने अवैध असलहे से गोली मार दी है।

शातिर चोर गिरफ्तारः घर से चुराए मोबाइल, ईयरबड और 900 रुपये बरामद ये खबर भी पढ़े : शातिर चोर गिरफ्तारः घर से चुराए मोबाइल, ईयरबड और 900 रुपये बरामद

पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को गंभीरता से लेते हुए को देखते हुए पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं।

एसपी ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने आरोपित असलम पुत्र सैयद हुसैन निवासी दूलथोक कस्बा बबेरू को मुरवल-बबेरू रोड स्थित मुरहा मोड़ के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अगर मैं राष्ट्रपति नहीं होता, तो इजरायल का अस्तित्व नहीं होता- ट्रंप

अंकारा : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम नहीं हो रहा है। शांती वार्ता से इतर दोनों देश -एक...
अंतर्राष्ट्रीय 
अगर मैं राष्ट्रपति नहीं होता, तो इजरायल का अस्तित्व नहीं होता- ट्रंप

आज का राशिफल 9 जुलाई 2026 : आज का दिन प्रेम जीवन में क्या संकेत लेकर आया है

मेष दिन आत्मविश्वास और नई ऊर्जा से भरपूर रहेगा। लंबे  समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत मिल...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 9 जुलाई 2026 : आज का दिन प्रेम जीवन में क्या संकेत लेकर आया है

नीट के बाद नेट परीक्षा पर भी गंभीर सवाल, जवाबदेही और कार्रवाई की उम्मीद नहीं: राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूजीसी-नेट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार...
शिक्षा-रोजगार 
नीट के बाद नेट परीक्षा पर भी गंभीर सवाल, जवाबदेही और कार्रवाई की उम्मीद नहीं: राहुल गांधी

नासिक को ‘बादल फटने’ की तबाही से बचाने वाला BharatFS AI सिस्टम का अलर्ट

नई दिल्ली।  महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है जिसने BharatFS आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम को अपनाया है। इसकी मदद से राज्य...
टेक-मित्र 
नासिक को ‘बादल फटने’ की तबाही से बचाने वाला BharatFS AI सिस्टम का अलर्ट

मौसम 9 जुलाई: मुंबई को कब मिलेगी राहत, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 9 जुलाई 2026: मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के प्रचंड रूप के बीच अब नया अलर्ट जारी...
राष्ट्रीय 
मौसम 9 जुलाई: मुंबई को कब मिलेगी राहत, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07 नमूने संग्रहीत किये

फिरोजाबाद, जिलाधिकारी के  निर्देशों के क्रम में कृषि अधिकारी द्वारा शिकोहाबाद तथा सिरसागंज  क्षेत्र में टीमें गठित कर छापामार कार्यवाही...
उत्तर प्रदेश 
जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07 नमूने संग्रहीत किये

कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

फिरोजाबाद,कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होटल, कोचिंग सेंटर, रेस्तरां मालिकों और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्य...
उत्तर प्रदेश 
कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद