प्रेमनगर में चाकू हमले का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा-चाकू बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला कर घायल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

जवाबी कार्रवाई में आरोपित के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।

सुभाषनगर निवासी बृजेश मिश्रा एडवोकेट ने प्रेमनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 और 31 मई की रात वह अपने मामा के साथ गांव से घर और जमीन बेचने संबंधी कार्य निपटाकर लौटे थे।

राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में

आरोप है कि जब वह गुलाबनगर स्थित मामा के घर के बाहर वाहन पर बैठे थे, तभी गुलाबनगर निवासी बिलाल घोसी वहां पहुंचा और उन्हें जबरन खींचकर ले जाने का प्रयास करने लगा।

शोर सुनकर बृजेश के मामा ने हस्तक्षेप कर उन्हें छुड़ाया। आरोप है कि इस दौरान बिलाल ने बृजेश की मामी रानी शर्मा के साथ मारपीट की और चाकू उनके गले पर रख दिया।

परिवार के लोगों ने विरोध किया तो बृजेश मिश्रा बचाव के लिए डंडा लेकर आगे बढ़े। इसी दौरान बिलाल ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और पीठ पर दो वार किए, जिससे वह घायल हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार तड़के प्रेमनगर पुलिस जनकपुरी स्थित पुरानी रेलवे लाइन और आरपीएफ बैरक के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि हमले का आरोपित बिलाल घोसी इलाके में मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है।

सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरता देख आरोपित ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बिलाल के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपित के खिलाफ पहले से लूट, चोरी और धोखाधड़ी समेत करीब छह से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मुठभेड़ के संबंध में अलग से मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि युवक पर चाकू से हमले के मामले में नामजद आरोपित बिलाल घोसी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। सूचना पर पुलिस टीम ने उसे घेर लिया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।

जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। आरोपित के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपित के खिलाफ पूर्व से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बैरियर और स्पीड गेट तोड़कर भाग रहा वाहन चालक पकड़ा गया

बहराइच का मामला  बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित संवेदनशील इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी)...
बैरियर और स्पीड गेट तोड़कर भाग रहा वाहन चालक पकड़ा गया

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने घाट किनारे से लिया लहरों का आनंद वाराणसी। सावन के द्वितीय सोमवार को वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में उतरा विपक्ष

नारेबाजी और पोस्टर के साथ सांसदों का प्रदर्शन, अमित शाह से मांगा जवाब नई दिल्ली। नीट प्रश्नपत्र मामले में जंतर-मंतर...
राष्ट्रीय 
प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में उतरा विपक्ष

विपक्ष के हंगामा के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक टली

लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है। सोमवार...
राष्ट्रीय 
विपक्ष के हंगामा के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक टली

JPSC-JSSC आंदोलन के विधानसभा मार्च में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो

रांची। JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर विधानसभा घेराव के लिए निकले...
झारखंड 
JPSC-JSSC आंदोलन के विधानसभा मार्च में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने घाट किनारे से लिया लहरों का आनंद वाराणसी। सावन के द्वितीय सोमवार को वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है। उन्होंने चिठ्ठी में...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश 
बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल