डीएम की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त संदर्भो/प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा बैठक हुयी आयोजित।

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर,* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आइ0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायती संदर्भों के निस्तारण की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) जय प्रकाश एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चन्द्रेश सिंह उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारीगण आइ0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर अवश्य निस्तारित कर दें, जिससे कोई भी संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न जाए। उन्होंने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायती संदर्भों के निस्तारण की प्रक्रिया के दौरान अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की सघन मॉनिटरिंग अवश्य करें कि उनके द्वारा शिकायती संदर्भो के निस्तारण में गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि संदर्भो के निस्तारण के उपरान्त शिकायतकर्ता की संतुष्टि का फीडबैक महत्वपूर्ण है, शिकायत के निस्तारण में गुणवत्ता जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट हो यही शासन/आइ0जी0आर0एस0 पोर्टल की मूल भावना है। उन्होंने कहा  कि संदर्भों के डिफॉल्ट होने की तिथि से 03 दिन पहले ही पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें जिससे शासन स्तर से फीडबैक लेने पर शिकायतकर्ता अपनी संतुष्टि का फीडबैक दे सके। 
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारीगण नियमित तौर पर पोर्टल पर संदर्भों को प्राप्त होते ही निस्तारित करने की दिशा में कार्यवाही प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के जनता दर्शन में प्राप्त जो भी प्रार्थना पत्र आते हैं उसे अधिकारीगण आवश्यकतानुसार संबंधित विभागीय अधिकारी से संपर्क कर तत्काल निस्तारित करना सुनिश्चित करेंगे।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामानुज कन्नौजिया, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवनलाल, प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उप जिलाधिकारी सदर हृदयराम तिवारी, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण कुमार, उप जिलाधिकारी डा0 सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी संजीव राय, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला बाट-माप अधिकारी वी0पी0 वर्मा, लीड बैंक मैनेजन पवन कुमार सिन्हा, अधि0अभि0 विद्युत राजेश कुमार, तहसीलदार मेंहदावल अल्पिका वर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चन्द्र सहित राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

अयोध्या में सेवादार की ईमानदारी, 20 लाख की हीरे जड़ित सोने की चेन महिला को लौटाई ये खबर भी पढ़े : अयोध्या में सेवादार की ईमानदारी, 20 लाख की हीरे जड़ित सोने की चेन महिला को लौटाई

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

हत्या की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
हत्या की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार

दहेज मृत्यु के मामले में वांछित 2 अभियुक्त व 1 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...