दोस्ती और प्रेम संबंध के विवाद में युवक की निर्मम हत्या

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उत्तर प्रदेश  : अचलगंज थाना क्षेत्र के बलियाखेड़ा गांव निवासी 24 वर्षीय सुधीर पाल की हत्या उसके ही दोस्त ने दूसरे दोस्त के साथ मिलकर कर दी. हत्या के बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया और आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस के अनुसार सुधीर पाल गांव की ही एक युवती से प्रेम करता था. काम के सिलसिले में वह दूसरे राज्य चला गया था. इसी दौरान सुधीर के दोस्त रंजीत के मित्र संदीप की भी उसी युवती से नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों में बातचीत होने लगी. बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर करीब छह महीने पहले सुधीर और संदीप के बीच विवाद भी हुआ था, हालांकि बाद में दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी.

टीजीटी परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 25 हजार के इनामी अपराधी समेत दो गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : टीजीटी परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 25 हजार के इनामी अपराधी समेत दो गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक संदीप गंगाबैराज के पास का रहने वाला है और रंजीत से दोस्ती के बाद उसने बलियाखेड़ा गांव में एक क्लिनिक खोल लिया था, जहां वह झोलाछाप डॉक्टर के रूप में काम करता था. करीब एक सप्ताह पहले सुधीर आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए गांव लौटा था. लापता होने वाली शाम को वह रंजीत के साथ बाइक से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा.

बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर दस लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर दस लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

परिजनों ने सुधीर की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी और रंजीत पर शक जताया था. 14 दिसंबर की सुबह सुधीर का शव गांव के बाग में पड़ा मिला. शव की गर्दन साड़ी को रस्सी बनाकर कसी गई थी. चेहरे और मुंह पर खून के निशान थे, जिससे साफ लग रहा था कि पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर गला कसकर हत्या की गई.

कॉकरोच अभी जिंदा हैं! लखनऊ में गरजे कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ये खबर भी पढ़े : कॉकरोच अभी जिंदा हैं! लखनऊ में गरजे कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके

मृतक की मां गेंदावती ने बताया कि बेटा एक युवक के साथ बाइक से निकला था और बाद में वापस नहीं लौटा. उन्होंने मोबाइल की जांच कराने और किसी निर्दोष को न फंसाने की मांग की थी. शव मिलने के करीब 14 घंटे के भीतर ही पुलिस ने खुलासा कर दिया. जांच में सामने आया कि प्रेम संबंध को लेकर रंजीत और संदीप ने मिलकर सुधीर की हत्या की थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

माला राय की जगह तृणमूल नेतृत्व ने अलीफा अहमद को सौंपी महिला मोर्चा की कमान

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में साल 2026 के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर...
पश्चिम बंगाल 
माला राय की जगह तृणमूल नेतृत्व ने अलीफा अहमद को सौंपी महिला मोर्चा की कमान

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने महेन्द्र चौहान

बस्ती - उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय महामंत्री राजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर जनपद बस्ती...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने महेन्द्र चौहान

'द' सरयू अस्पताल माझा क्षेत्र में बना लाइफ लाइन

बस्ती (दुबौलिया) - ग्रामीण अंचलों में सरकारी स्वास्थ्य सेवाये डाक्टरों के अभाव में अनरजिस्टर्ड डाक्टरों के भरोसे चल रहा है...
उत्तर प्रदेश 
'द' सरयू अस्पताल माझा क्षेत्र में बना लाइफ लाइन

आत्मनिर्भर भारत गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित हुए प्रो. डॉ. नवीन सिंह

बस्ती - जनपद बस्ती के प्रतिष्ठित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ, समाजसेवी एवं शिक्षाविद प्रो. डॉ. नवीन सिंह को उनके...
उत्तर प्रदेश 
आत्मनिर्भर भारत गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित हुए प्रो. डॉ. नवीन सिंह

भूमि, जल,पौधे और जानवर: वस्तु नहीं, बल्कि जीवित समुदाय का हिस्सा है

आधुनिक सभ्यता ने प्रकृति को संसाधनों की खान मान लिया है। जल को पाइपलाइन में बहने वाला पानी, जमीन को...
खेती-बाड़ी 
भूमि, जल,पौधे और जानवर: वस्तु नहीं, बल्कि जीवित समुदाय का हिस्सा है

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने महेन्द्र चौहान

बस्ती - उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय महामंत्री राजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर जनपद बस्ती...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने महेन्द्र चौहान

'द' सरयू अस्पताल माझा क्षेत्र में बना लाइफ लाइन

बस्ती (दुबौलिया) - ग्रामीण अंचलों में सरकारी स्वास्थ्य सेवाये डाक्टरों के अभाव में अनरजिस्टर्ड डाक्टरों के भरोसे चल रहा है...
उत्तर प्रदेश 
'द' सरयू अस्पताल माझा क्षेत्र में बना लाइफ लाइन

आत्मनिर्भर भारत गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित हुए प्रो. डॉ. नवीन सिंह

बस्ती - जनपद बस्ती के प्रतिष्ठित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ, समाजसेवी एवं शिक्षाविद प्रो. डॉ. नवीन सिंह को उनके...
उत्तर प्रदेश 
आत्मनिर्भर भारत गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित हुए प्रो. डॉ. नवीन सिंह

भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां

किसान, गरीब,आमजन के हित में ऐतिहासिक कार्य हुए, बदली विकास की तस्वीर - मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह
उत्तर प्रदेश 
भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां