अवस्थी लॉन में अधिवक्ताओं के कार्यक्रम में बवाल, गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद 2 हिरासत में
लखनऊ । राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित अवस्थी लॉन में अधिवक्ताओं के एक कार्यक्रम के दौरान अचानक विवाद बढ़ने से हंगामा हो गया। इस दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ की भी सूचना सामने आई है।
17 अप्रैल को रात करीब 10 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि अवस्थी लॉन में चल रहे कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों के बीच आपसी विवाद हो रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लिया।
मौके पर जांच के दौरान पता चला कि विवाद करने वाले दोनों पक्ष अधिवक्ता हैं। विवाद के दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना भी हुई।पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर कृष्णानगर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
