ई-रिक्शा कारोबार के नाम पर 18.50 लाख ठगी,पैसे मांगने पर दी धमकी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ ई-रिक्शा कारोबार के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। सिद्धार्थनगर निवासी पारसनाथ ने लखनऊ के अलीगंज स्थित सेक्टर क्यू निवासी सुशील कुमार उर्फ सुशील कुमार राजवंशी पर 18.50 लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है।

पारसनाथ के मुताबिक, उन्होंने 'पारस एजेंसी' नाम से ई-रिक्शा खरीद-फरोख्त का कारोबार शुरू किया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात सरोजनी नगर में कानपुर रोड के मेट्रो हाईट स्थित 247 हाई मैक्स मोटर्स प्रा. लि. के निदेशक सुशील कुमार से हुई। पीड़ित पारसनाथ का कहना है कि आरोपी सुशील कुमार ने उन्हें 12 ई-रिक्शा देने का वादा कर बैंक के माध्यम से 18.50 लाख रुपए ले लिए। हालांकि, इसके बदले केवल 8 ई-रिक्शा ही भेजे गए, और वे भी बिना बैटरी के थे। जब पारसनाथ ने इस पर आपत्ति जताई, तो आरोपी ने सभी ई-रिक्शा वापस मंगवाकर पूरी रकम लौटाने का आश्वासन दिया।
 
विश्वास दिलाने के लिए सुशील कुमार ने 18.50 लाख रुपए का एक चेक भी दिया। जनवरी 2025 में जब यह चेक बैंक में लगाया गया, तो वह बाउंस हो गया। पीड़ित का आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपी ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने व्यापार स्थल से फोन कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद परेशान होकर पारसनाथ ने डीसीपी दक्षिणी से शिकायत की। डीसीपी के आदेश पर सरोजनी नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जंगीपुर अस्पताल में इंजेक्शन के बाद कई मरीजों की बिगड़ी हालत, मचा हड़कंप

मुर्शिदाबाद। जिले के जंगीपुर महकमा अस्पताल में एक ही वार्ड में इलाज करा रहे कई रोगियों ने इंजेक्शन लगाए जाने...
पश्चिम बंगाल 
जंगीपुर अस्पताल में इंजेक्शन के बाद कई मरीजों की बिगड़ी हालत, मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लिए करे आवेदन

बस्ती - मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के अन्तर्गत जनपद में 02 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गॉय की इकाई स्थापित करने...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लिए करे आवेदन

हाई कोर्ट में अभिषेक बनर्जी के लिए पैरवी करने से कल्याण बनर्जी ने किया इनकार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के चर्चित सिग्नेचर फर्जीवाड़ा मामले में तृणमूल कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने...
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
हाई कोर्ट में अभिषेक बनर्जी के लिए पैरवी करने से कल्याण बनर्जी ने किया इनकार

 अब गलत तथ्यों के आधार पर सीटीईटी नहीं कर सकेंगे शिक्षक

चमोली :प्रदेश में शिक्षकों की गलत तथ्यों के आधार पर सीटीईटी करने की तैयारी को झटका लगा है। रविवार सात...
उत्तराखंड 
 अब गलत तथ्यों के आधार पर सीटीईटी नहीं कर सकेंगे शिक्षक

इंदौर: पॉश बंगले में एसी ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, तीन घायल

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित पॉश शिव शक्ति नगर कॉलोनी में गुरुवार दोपहर एक...
मध्य प्रदेश 
इंदौर: पॉश बंगले में एसी ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, तीन घायल

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लिए करे आवेदन

बस्ती - मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के अन्तर्गत जनपद में 02 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गॉय की इकाई स्थापित करने...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लिए करे आवेदन

मेधावी विद्यार्थियों को शत प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का मिला अवसर

बस्ती - कर्मा देवी समूह द्वारा आयोजित "कर्माज्योति टैलेंट हंट 2026" (स्कॉलरशिप परीक्षा) का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगी परीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
मेधावी विद्यार्थियों को शत प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का मिला अवसर

उरई: पेड़ से लटकता मिला युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव, जांच जारी

उरई। उत्तर प्रदेश के उरई में रामपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगम्मनपुर के समीप जगम्मनपुर-बेनीपुरा मार्ग पर गुरुवार सुबह एक...
उत्तर प्रदेश 
उरई: पेड़ से लटकता मिला युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव, जांच जारी

औरैया जनपद में खड़े ट्रैक्टर से टकराई कार, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को खड़े ट्रैक्टर से कार की टक्कर...
उत्तर प्रदेश 
औरैया जनपद में खड़े ट्रैक्टर से टकराई कार, पांच लोग गंभीर रूप से घायल