नेपाल से भारत ले जाया जा रहा 922 किलोग्राम गांजा बरामद
काठमांडू । नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) ने आज सुबह देश से भारत ले जाया जा रहा 922 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। यह बरामदगी मोरंग जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के जहदा से हुई है।
सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल सीमा सुरक्षा बल के सोमबारी बीओपी, नोचा तथा तरेगामा पोस्ट से खटाई गई संयुक्त टोली ने इस संबंध में पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। यह गांजा 29 पैकेटों में धान की भूसी की बोरियों के नीचे छुपाकर पिकअप में रखा गया था। एपीएफ के अनुसार, पिकअप के एक मोटरसाइकिल (बीआर 38 जेड 7452) आगे चल रही थी। सुरक्षा कर्मियों को देखते ही दोनों चालक अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
