लखनऊ। आबकारी आयुक्त के निर्देश के तहत संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन व उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार निर्देशन में गुरुवार को डीईओ लखनऊ के देखरेख में आबकारी निरीक्षकों की टीम ने माल थाना के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों को लेकर औचक छापेमारी की कार्रवाई को अंजमा दिया।
इस बाबत जिला आबकारी अधिकारी करूणेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के मद्देनजर चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 अखिलेश चौधरी व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 अभिषेक सिंह द्वारा व थाना माल पुलिस फोर्स के साथ थाना-माल ग्राम रामनगर व उसके आसपास संदिग्ध ग्राम, स्थलों,बगीचों और तालाब के किनारे संयुक्त दबिश और छापेमारी की गयी।
दबिश और छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी और लगभग 100 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की संसुगत धाराओं में एक अभियोग पंजीकृत किया गया।
आगे डीईओ लखनऊ ने साफ शब्दों में कहा कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाने के तहत ऐसे ही लगातार आबकारी टीम अलग अलग संदिग्ध स्थानों पर औचक छापेमारी करती रहेगी।
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।