किसान की बकरियां चुराने वाले अज्ञात चोरों पर 6 दिन बाद मुकदमा दर्ज
सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
मोहनलालगंज ,लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के हुलासखेड़ा गांव से छ:दिन पहले किसान के बंद कमरे का ताला तोड़कर बैखोफ अज्ञात चोर 13बकरियां कार में लादकर उठा ले गये थे।पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस अज्ञात चोरो पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गयी है।।
मोहनलालगंज के हुलासखेड़ा गांव निवासी किसान मतनू रावत ने बताया कमरे में बंद उनकी 13 बकरियों को कार से आये अज्ञात चोर 3 सितम्बर की कमरे का ताला तोड़कर रात चुरा ले गये थे। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया पीड़ित किसान के द्वारा दी गयी तहरीर पर अज्ञात चोरो पर मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिये पुलिस टीम को लगाया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
