बिहार में तेज जलधारा बनी काल, बचाने उतरे युवक के साथ 5 की मौत

बिहार में दर्दनाक हादसा  एक डूबा, बचाने उतरे चार और... बाढ़ ने निगल ली 5 जिंदगियां

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • मरने वालों में एक ही परिवार के 4 सदस्य

भागलपुर। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण भागलपुर जिले में बाढ़ की स्थिति बेहद भयावह हो चुकी है। गुरुवार को बाईपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटहा गांव में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, पीड़ित परिवार के सदस्य अपने खेत की ओर जा रहे थे। बाढ़ के कारण सड़क पूरी तरह जलमग्न थी। इसी दौरान पैर फिसलने या गहराई का अंदाजा न मिलने के कारण परिवार का एक सदस्य गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बाकी लोग भी एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर पानी में उतर गए। देखते ही देखते, एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में पांचों लोग गहरे पानी की चपेट में आ गए और डूब गए।

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी-एपीएफ बैठक, तस्करी पर कसेगा शिकंजा ये खबर भी पढ़े : भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी-एपीएफ बैठक, तस्करी पर कसेगा शिकंजा

स्थानीय ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए तत्परता दिखाई और भारी मशक्कत के बाद सभी को पानी से बाहर निकाला। आनन-फानन में सभी को मायागंज अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने पांचों लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में मंचों देवी, सोनाक्षी कुमारी, प्रिंस कुमार, अभिषेक कुमार और अंशु प्रिया के रूप में की गई है।

हादसे में एक अन्य व्यक्ति की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। एक साथ पांच शवों के अस्पताल पहुंचते ही परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा अस्पताल परिसर गूंज उठा। घटना की जानकारी मिलते ही बाईपास थाना पुलिस बल के साथ मायागंज अस्पताल पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

स्थानीय पंचायत के मुखिया और थानाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और दुख है। लोगों का कहना है कि सड़कों पर बाढ़ का पानी जमा होने के कारण गड्ढों और नालों की गहराई का पता नहीं चल पा रहा है, जिससे लगातार हादसे की आशंका बनी रहती है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सभी जलजमाव वाले और खतरनाक स्थानों पर तुरंत बैरिकेडिंग की जाए, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती हो और लोगों को सतर्क करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डीएम की अध्यक्षता में कार्ययोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अन्तर्गत दिनांक 17 सितम्बर 2026 से...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में कार्ययोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

बुद्धेश्वर के सीताकुंड में दूषित पानी से फिर हजारों मछलियां मरीं

लखनऊ। गुरुवार पारा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर के ऐतिहासिक सीताकुंड में एक बार फिर बड़ी संख्या में मछलियां मरी हुई...
उत्तर प्रदेश 
बुद्धेश्वर के सीताकुंड में दूषित पानी से फिर हजारों मछलियां मरीं

सेवा पखवाड़े पर जोर, पंचायतों में होंगे कार्यक्रम 

लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को 17 सितम्बर से एक माह तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 