पूर्व सैनिक को डिजिटल अरेस्ट कर ठग लिए 82 लाख, पुलिस ने 31 लाख रुपये किये फ्रीज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में सीबीआई अफसर बताकर साइबर ठगों ने पूर्व फौजी दंपत्ति को छह दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके 82 लाख ठग लिए।

पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है और सर्विलांस से नंबरों और बैंक खातों को खंगाला जा रहा है। करीब 31 लाख को फ़्रीज करने में पुलिस को सफलता मिली है।

रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के सम्राट नगर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक सूर्यभान सिंह और उनकी पत्नी गायत्री देवी पर काला धन रखने और आतंकियों से संबंध होने का आरोप लगाते हुए साइबर अपराधियों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया और दंपत्ति को छह दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और यही नहीं अपराधियों ने आतंकवादियों से संबंध और अवैध धन रखने के आरोप में पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी देकर बंधक बनाए रखा और किसी से मिलने जुलने नहीं दिया।

सीयू स्कॉलर्स समिट-2026 का भव्य समापन, 800 से अधिक मेधावी छात्र हुए सम्मानित ये खबर भी पढ़े : सीयू स्कॉलर्स समिट-2026 का भव्य समापन, 800 से अधिक मेधावी छात्र हुए सम्मानित

साइबर अपराधियों ने दंपत्ति को लगातार वीडियो कॉल पर रखा गया और किसी से संपर्क न करने की सख्त हिदायत दी गई। डर और दबाव में आकर पीड़ित ने 11 से 16 अप्रैल के बीच कई किश्तों में लगभग 82.50 लाख रुपये अलग- अलग खातों में राशि ट्रांसफर कर दी। यह पैसा इंडसइंड बैंक नोएडा और यस बैंक की पश्चिम बंगाल स्थित शाखाओं के खातों में आरटीजीएस के जरिये भेजा गया है।

ठगों के चंगुल से मुक्त होने के बाद पीड़ित ​दंपत्ति पुलिस अधीक्षक रवि कुमार से मुलाकात कर खुद के ठगे जाने की घटना बतायी और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सोमवार को पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि त्वरित कार्यवाही करते हुए करीब 31 लाख रुपये होल्ड करा दिए गए हैं, जबकि आगे की कार्यवाही की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

-मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में किया 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी