मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, वितरित किए गए हेल्थ कार्ड

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ के साथ बुधवार को हर्रैया तहसील सभागार में भी योजना का शुभारंभ किया गया। हर्रैया विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र एवं एसडीएम उमाकांत तिवारी ने शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित कर योजना की शुरुआत कराई। इस अवसर पर शिक्षकों को कैशलेस उपचार की सुविधा के साथ-साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ हुए एमओयू के तहत एक करोड़ रुपये तक के बीमा सुरक्षा कवर की जानकारी भी दी गई, जिससे शिक्षकों एवं संविदा कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में डीबीटी के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में 1200 रुपये की धनराशि हस्तांतरित किए जाने के क्रम में बलराज यादव, सुन्दरी, किताबुल निश्रा, राममणि एवं मकसूद को प्रतीकात्मक रूप से चेक प्रदान किए गए। वहीं श्रीनारायण मिश्र, गिरजेश बहादुर सिंह, युगल किशोर मिश्र, संतोष कुमार शुक्ल, रीता श्रीवास्तव, पुष्पा देवी, नंदलाल, जितेंद्र कुमार, अरविंद कुमार गौतम, प्रभाकर ओझा तथा झिनका देवी को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हर्रैया के शाखा प्रबंधक आर.के. ओझा ने बैंक की ओर से शिक्षकों एवं संविदा कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि बैंक के साथ हुए एमओयू के अंतर्गत पात्र शिक्षकों को एक करोड़ रुपये तक का बीमा सुरक्षा कवर सहित कई बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद, ममता सिंह, राणा सिंह, विवेक कान्त पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेश सिंह ने किया।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

संत कबीर नगर,   08 जुलाई 2026(सू0वि0)। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता बैठक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को दी बड़ी सौगात, बदायूं में देखा गया लाइव प्रसारण

   बदायूं। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 12 लाख शिक्षक एवं उनके परिवारों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को दी बड़ी सौगात, बदायूं में देखा गया लाइव प्रसारण

एडीएम की अध्यक्षता में सी0एफ0सी0 क्लस्टर परियोजनाओं की स्थापना के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, जुलाई 2026(सू0वि0)।* जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में जनपद में...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम की अध्यक्षता में सी0एफ0सी0 क्लस्टर परियोजनाओं की स्थापना के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित।

दर्दनाक सड़क हादसा: NH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

सुपौल के NH-27 पर हुआ भीषण सड़क हादसा। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत। दो युवक...
बिहार 
दर्दनाक सड़क हादसा: NH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत गिरने का हादसा। 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका। पांच लोगों को...
महाराष्ट्र 
बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

संत कबीर नगर,   08 जुलाई 2026(सू0वि0)। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता बैठक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को दी बड़ी सौगात, बदायूं में देखा गया लाइव प्रसारण

   बदायूं। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 12 लाख शिक्षक एवं उनके परिवारों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को दी बड़ी सौगात, बदायूं में देखा गया लाइव प्रसारण

एडीएम की अध्यक्षता में सी0एफ0सी0 क्लस्टर परियोजनाओं की स्थापना के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, जुलाई 2026(सू0वि0)।* जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में जनपद में...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम की अध्यक्षता में सी0एफ0सी0 क्लस्टर परियोजनाओं की स्थापना के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित।

5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित होंगे शिक्षक-मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’

प्रतापगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित होंगे शिक्षक-मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’