पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, वकील ने चचेरे भाई को मारी गोली

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उत्तर प्रदेश: घटना थाना सदर कोतवाली क्षेत्र की है, जहां एक अधिवक्ता परिवार के अंदर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. जानकारी के अनुसार, पेशे से अधिवक्ता जसकरन राज और उनके भतीजे अधिवक्ता जितेंद्र राज के बीच खेत में पानी जाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था.

इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच कचहरी परिसर में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. बताया जा रहा है कि जब चाचा और भतीजे के बीच झगड़ा बढ़ा, तभी जसकरन राज का बेटा अधिवक्ता विराट राज मौके पर पहुंच गया.

माध्यमिक शिक्षकों ने 12 सूत्रीय समस्याओं को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया ये खबर भी पढ़े : माध्यमिक शिक्षकों ने 12 सूत्रीय समस्याओं को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया

इसी दौरान उसने अपने चचेरे भाई जितेंद्र राज पर 315 बोर के तमंचे से फायर कर दिया. गोली जितेंद्र के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

कचहरी परिसर में गोली चलने की खबर मिलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही जिले की एसपी ख्याति गर्ग और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया.

पुलिस ने घायल अधिवक्ता जितेंद्र राज को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति सामान्य बताई. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया.

लखीमपुर के सीओ विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि 6 अप्रैल 2026 को कचहरी परिसर में पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों के बीच झगड़ा और मारपीट हुई. इसी दौरान जसकरन के पुत्र शिवम राज ज्ञानी उर्फ विराट ने राम अवतार के पुत्र जितेंद्र पर फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गया.

उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ट्रंप-किम के बीच बढ़ी नजदीकी, बोले- बातचीत बहुत सकारात्मक रही

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले तीन दिनों से जो कह-सुन रहे हैं वो नॉर्थ कोरिया के प्रति 'सॉफ्ट अप्रोच'...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप-किम के बीच बढ़ी नजदीकी, बोले- बातचीत बहुत सकारात्मक रही

अफगानिस्तान: छात्रों के निकलते ही स्कूल के बाहर ब्लास्ट; कई घायल

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी हिस्से में एक निजी स्कूल के बाहर हुए ब्लास्ट में कई छात्र गंभीर...
अंतर्राष्ट्रीय 
अफगानिस्तान: छात्रों के निकलते ही स्कूल के बाहर ब्लास्ट; कई घायल

भारत की तरह अमेरिका में भी हो वोटर आईडी कानून: डोनाल्ड ट्रंप

वोटर पहचान के कड़े नियमों पर ट्रंप का जोर, कांग्रेस से अपील वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को...
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत की तरह अमेरिका में भी हो वोटर आईडी कानून: डोनाल्ड ट्रंप

धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला( बलरामपुर)। सोमवार शाम को क्षेत्र में परंपरा के अनुसार गुड़िया का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला( बलरामपुर)। सोमवार शाम को क्षेत्र में परंपरा के अनुसार गुड़िया का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल