आज के छात्र कल लोकतंत्र के मशालवाहक हैं: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

चेन्नई में ईएलसी 2.0 और ईसीआईनेट पर तीसरा क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

युवाओं से चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने की अपील

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने गुरुवार को कहा कि आज के छात्र ही कल लोकतंत्र के मशालवाहक हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में स्थापित किए जा रहे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी 2.0) दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की नींव को और मजबूत करेंगे।
भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने चेन्नई में "इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी 2.0) और ईसीआईनेट" विषय पर तीसरे क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें तमिलनाडु और पुडुचेरी के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने भाग लिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना और चुनाव प्रणाली पर उनका भरोसा मजबूत करना लोकतंत्र के भविष्य में निवेश है। उन्होंने छात्रों से भारत की चुनावी व्यवस्था, लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदाता पंजीकरण, मतदान और मतगणना की प्रक्रिया तथा निर्वाचन आयोग की भूमिका और कार्यप्रणाली को समझने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि भारत में चुनाव संविधान, कानून और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ कराए जाते हैं। चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में समवर्ती निगरानी और ऑडिट किया जाता है।

निर्वाचन आयोग ने "लर्न डेमोक्रेसी, लीड डेमोक्रेसी" टैगलाइन के साथ ईएलसी 2.0 की शुरुआत की है। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब को डिजिटल और संगठित मंच के रूप में विकसित किया जाएगा। ईसीआईनेट प्लेटफॉर्म के जरिए एक समर्पित ईएलसी पोर्टल बनाया जाएगा, जिससे पूरे वर्ष चुनावी साक्षरता से जुड़ी गतिविधियां संचालित होंगी और देशभर में ईएलसी का एकीकृत नेटवर्क तैयार होगा।

आगरा: राष्ट्रीय रोजगार मेले में 164 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति-पत्र ये खबर भी पढ़े : आगरा: राष्ट्रीय रोजगार मेले में 164 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति-पत्र

आयोग के अनुसार, देश में करीब 15 लाख स्कूल, लगभग 25 करोड़ छात्र और एक करोड़ से अधिक शिक्षक हैं। वहीं उच्च शिक्षा क्षेत्र में करीब 1,500 विश्वविद्यालय, 70,000 शैक्षणिक संस्थान और लगभग 4.33 करोड़ छात्र हैं। इस व्यापक नेटवर्क के माध्यम से ईएलसी 2.0 का उद्देश्य युवाओं में चुनावी प्रक्रिया की तथ्यात्मक और व्यावहारिक समझ विकसित करना तथा उन्हें जागरूक लोकतांत्रिक भागीदारी का दूत बनाना है।इस पहल के तहत युवाओं को मतदाता पंजीकरण, मतदान, मतगणना, ईसीआईनेट ऐप और निर्वाचन आयोग की अन्य प्रमुख पहलों की जानकारी भी दी जाएगी।

इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने तमिलनाडु के 500 से अधिक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ संवाद किया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन के लिए बीएलओ की सराहना की। साथ ही हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में 4.93 करोड़ वोट पड़ने और 86.03 प्रतिशत मतदान के साथ राज्य के इतिहास में सर्वाधिक मतदान दर्ज होने पर भी उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और बीएलओ ने मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ प्रश्नोत्तर सत्र में हिस्सा लिया और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अपने सवालों के जवाब सीधे प्राप्त किए।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन

चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी सदर ब्लाक प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 दिवसीय...
मध्य प्रदेश 
सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन

एशियाई खेल: बुधवार से एथलेटिक्स अभियान, नीरज चोपड़ा की जगह लेंगे रोहित

भारत एशियाई खेलों में बुधवार से अपने एथलेटिक्स अभियान की शुरुआत करेगा। 23 से 29 सितंबर तक चलने वाली एथलेटिक्स...
खेल 
एशियाई खेल: बुधवार से एथलेटिक्स अभियान, नीरज चोपड़ा की जगह लेंगे रोहित

शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

अब उप्र बदल रहा है यहां योग्य युवाओं को मिलती नौकरी: योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन हजार 567 चयनित...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

आईपीओ निवेशकों को झटका! क्वांटो एग्रोवर्ल्ड का शेयर 5% गिरा 

औषधीय और एयरोमैटिक प्लांट्स की खेती, प्रसंस्करण और एसेंशियल ऑयल के उत्पादन के काम से जुड़ी क्वांटो एग्रोवर्ल्ड लिमिटेड के...
कारोबार 
आईपीओ निवेशकों को झटका! क्वांटो एग्रोवर्ल्ड का शेयर 5% गिरा 

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

उत्तर प्रदेश

शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

अब उप्र बदल रहा है यहां योग्य युवाओं को मिलती नौकरी: योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन हजार 567 चयनित...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सोनभद्र। सरकार गरीबों और पात्रों को जहाँ प्रधानमंत्री आवास देकर पक्का छत उपलब्ध करा रही है, वहीं इस अति महत्वाकांक्षी...
उत्तर प्रदेश 
पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

अयोध्या। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार