महिला ने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर की अपने ही पति की हत्या

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोटा : घटना आरकेपुरम थाना क्षेत्र के आंवली रोजड़ी इलाके की है. यहां गुरुवार रात पत्नी दीपिका ने अपने प्रेमी देवेश को फोन कर घर बुलाया. देवेश अपने साथी विष्णु के साथ देर रात पहुंचा. तीनों ने पहले साथ बैठकर शराब पी, फिर साजिश के तहत मनोज का गला घोंटकर हत्या कर दी.

वारदात को छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को पलंग पर लिटा दिया, ताकि मामला सामान्य मौत जैसा लगे. इतना ही नहीं, शुक्रवार सुबह तीनों आरोपी फिर घर पहुंचे और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए. लेकिन घर में शोक का माहौल न होना, रोने-धोने की आवाज न आना और सीमित लोगों की मौजूदगी ने पड़ोसियों को शक में डाल दिया.

पीजीआई में तमंचे से फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : पीजीआई में तमंचे से फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

जब आरोपियों ने जल्दबाजी में शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की कोशिश की, तो मोहल्ले के लोगों ने रोक दिया और परिजनों को सूचना दी. मृतक के पिता के पहुंचने पर जब शव से चादर हटाई गई, तो गले पर निशान देखे गए. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गले पर चोट के निशान मिलने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई. जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी दौरान पत्नी के अपने प्रेमी से संबंध बन गए थे.

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दीपिका और देवेश के बीच पिछले करीब चार साल से संबंध थे. मनोज के बाहर रहने के दौरान देवेश का घर आना-जाना रहता था. पति के लौटने पर यह संबंध उनके लिए परेशानी बन रहा था, जिसके चलते हत्या की साजिश रची गई.

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनका पीछा करते हुए करौली क्षेत्र में लोकेशन ट्रेस की और खेत की घेराबंदी कर मुख्य आरोपी देवेश को गिरफ्तार कर लिया. तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है. 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बारिश ने छीनी बिजली, 200 गांवों में छाया अंधेरा, घंटों आपूर्ति ठप

मोबाइल टावर और इन्वर्टर जवाब देने से लोगों की बढ़ी परेशानी निगोहां। मंगलवार तड़के हुई बारिश ने निगोहां क्षेत्र की...
उत्तर प्रदेश 
बारिश ने छीनी बिजली, 200 गांवों में छाया अंधेरा, घंटों आपूर्ति ठप

मेडिएशन फॉर नेशन 3.0" अभियान के माध्यम से आपसी सहमति से होंगे लंबित वादों का निस्तारण

संत कबीर नगर,   04 अगस्त 2026(सूचना विभाग)। माननीय सर्वोच्च न्यायालय की मेडिएशन एंड कंसिलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी (MCPC) के मार्गदर्शन अभियान...
उत्तर प्रदेश 
मेडिएशन फॉर नेशन 3.0" अभियान के माध्यम से आपसी सहमति से होंगे लंबित वादों का निस्तारण

मुरादाबाद में वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक पर जागरूकता कार्यक्रम

मुरादाबाद। वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइन्स द्वारा महिला जिला चिकित्सालय, सिविल लाइन्स,...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक पर जागरूकता कार्यक्रम

महापौर ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ से की शिष्टाचार भेंट

नगर निगम के विकास कार्यों की दी जानकारी लखनऊ/नई दिल्ली। मंगलवार महापौर सुषमा खर्कवाल ने नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री...
उत्तर प्रदेश 
महापौर ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ से की शिष्टाचार भेंट

पीलीभीत में 10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

बरेली । भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) बरेली की टीम ने मंगलवार को पीलीभीत जिले की बीसलपुर तहसील में तैनात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 