बारिश ने छीनी बिजली, 200 गांवों में छाया अंधेरा, घंटों आपूर्ति ठप
13 घंटे उमस में तड़पे उपभोक्ता
- मोबाइल टावर और इन्वर्टर जवाब देने से लोगों की बढ़ी परेशानी
निगोहां। मंगलवार तड़के हुई बारिश ने निगोहां क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा दी। पुराहिया, मस्तीपुर, रघुनाथखेड़ा और दयालपुर फीडरों में ब्रेकडाउन होने से निगोहां कस्बे समेत भगवानपुर, मदारीखेड़ा, दयालपुर, लालपुर, गोसाई खेड़ा और उदयपुर सहित दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति 4 से 6 घंटे तक बाधित रही। निगोहां कस्बे में ट्रांसफार्मर से धुआं उठने के कारण भी आपूर्ति ठप हो गई।
मोबाइल टावर और इन्वर्टर जवाब देने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि बारिश के कारण फीडरों में फॉल्ट आया है, जिसे ठीक कर आपूर्ति बहाल करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं किसानों ने धान की रोपाई के दौरान बिजली की लगातार ट्रिपिंग और आपूर्ति बाधित रहने से सिंचाई प्रभावित होने की शिकायत की।
मंगलवार को हुई बारिश समेसी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 200 गांवों के लिए आफत बन गई। अचानक फॉल्ट और तकनीकी खराबी से समेसी, बहरौली, मीरखनगर और नगराम आईपीडीएस फीडरों की बिजली ठप हो गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच हजारों उपभोक्ता नौ से 13घंटे तक बिजली के लिए बेहाल रहे। घरों में पंखे और कूलर बंद हो गए, वहीं पेयजल संकट ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। हरदोईया निवासी श्यामबाबू बाजपेई, खरगापुर गांव के ब्रजेश कुमार ,दोरिया के बंशीलाल ने बताया कि बहरौली फीडर से पोषित हरदोइया ,भोला पुरवा, नेहरू नगर, बहरौली, मुकुंद खेड़ा ,सिरौना , करोरवा ,अनैया, खरगापुर,समेत पचास गांवों की बिजली मंगलवार सुबह करीब सात बजे चली गई, जो शाम करीब चार बजे नौ घंटे बाद बहाल हुई।
वहीं भवानीखेड़ा निवासी राम सिंह बरजोर यादव के अनुसार समेसी फीडर के करोरा ,भोरा कला, केवली ,मितौली ,अचलीखेड़ा समेसी ,शंकर खेड़ा, गनेश खेड़ा समेत लगभग साठ गांवों की आपूर्ति मंगलवार भोर करीब चार बजे हुई बारिश के दौरान ठप हो गई थी। करीब 12 घंटे बाद शाम चार बजे बिजली चालू तो हुई कुछ देर बाद लाईन फिर फाल्ट में आ गई जो पांच बजे चालू हो सकी । इस दौरान मीरखनगर फीडर के नगराम आई पी डी एस फीडरों की आपूर्ति भी बाधित रही। ऐसे में इलाके के दो सौ गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को बिना बिजली के परेशानी झेलनी पड़ी।
समेसी उपकेंद्र के अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि बहरौली फीडर में फॉल्ट आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई। बारिश के चलते कर्मचारियों को फॉल्ट तलाशने में काफी दिक्कत हुई। दोपहर बाद करोरवा और दोरिया के पास हाईटेंशन लाइन पर पेड़ों की डालियां गिरी मिलीं, जिन्हें हटाकर लाइन दुरुस्त की गई। उन्होंने बताया कि समेसी फीडर की ट्रॉली खराब हो गई थी। मैकेनिक के पहुंचने के बाद132के वी पावर हाउस खुजेहटा से 33के वी इनकमिंग हाईटेंशन लाइन का शटडाउन लेकर मरम्मत कराई गई। तब तक सभी फीडर बन्द रहे।
ट्रॉली ठीक होते ही शाम करीब चार बजे समेसी, बहरौली, मीरखनगर और नगराम आईपीडीएस फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल हुई समेटी फीडर में फिर खराबी आ जाने से ब्रेक डाउन हो गई जिसे पांच बजे चालू किया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
