महिला और उसके दो बच्चों की गोली मारकर हत्या
जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में बुधवार को एक महिला और उसके दो बच्चों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले बच्चों और महिला पर चाकू से भी हमला किए गए थे, लेकिन बाद में तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
थानाधिकारी पूनम चौधरी ने बताया कि उत्तराखंड हाल मालवीय नगर इलाके के झालाना स्थित खटीकों के मोहल्ले की यह घटना है। जहां महिला सुमन (23), बेटे दिव्यांश (5) और हव्यांश (2) पर पहले चाकू से हमला किया गया और फिर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। प्रारंभिक तौर पर मृतका के पति लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने पुलिस को कॉल कर वारदात की जानकारी दी। हालांकि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वह शराब के नशे में धुत था। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मृतकों के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी है। साथ ही एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। साथ ही बदमाश की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाले गए,जहां फुटेज में आरोपित भागते हुए नजर आया। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश में जुटी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
