हस्तशिल्प उत्सव में आयुर्वेद विश्वविद्यालय की तरफ से बच्चों को पिलाई स्वर्ण प्राशन ड्रॉप
जोधपुर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विशविद्यालय द्वारा रावण का चबूतरा मैदान में चल रहे पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 में जन सामान्य के लिए विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।
इसमें पंचकर्म चिकित्सा, प्रकृति परीक्षण, स्वर्णप्रशन, नशामुक्ति सामान्य चिकित्सा, होम्योपैथी चिकित्सा, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा आदि स्वास्थ्य सुविधाएं है।
आयुर्वेद विश्वविद्यालय द्वारा दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं में अभी तक आयुर्वेद सामान्य चिकित्सा से 297 आमजन लाभान्वित हुए, मेले में 323 बच्चों को स्वर्ण प्राशन ड्राप पिलाई गई, 295 लोगों का प्रकृति परीक्षण किया गया, 273 लोगों ने होम्योपैथी चिकित्सा तथा 252 लोगो ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ उठाया। साथ ही पंचकर्म चिकित्सा परामर्श 93 लोगों के साथ ही 60 लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया गया।
ये खबर भी पढ़े : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से विप्र फाउंडेशन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष की मुलाकातमेला प्रभारी डॉ. जोगेंद्र प्रजापत, काय चिकित्सा के डॉ. करण सिंह, डॉ. सदावत खान, डॉ. अमित गहलोत, डॉ. वैभव, डॉ. हरीश लोड़वाल, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. मेघा अग्रवाल, डॉ. यामनी, डॉ. अदिति एवं होम्योपैथी डॉ. अकिंता, डॉ. भंवर लाल पटेल सहित स्नातकोत्तर अध्यताओं ने चिकित्सा सेवाएं दी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
